{"_id":"6af1ccc6d31e67b20f0f4f69","slug":"preparation-will-be-assessed-through-pre-board-exams-noida-news-c-1-noi1095-4918418-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्री-बोर्ड से परखी जाएगी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्री-बोर्ड से परखी जाएगी तैयारी
विज्ञापन
दिवाली की छुट्टियों के बाद बोर्ड परीक्षा की तैयारी पकड़ेगी रफ्तार, दिसंबर में पहला प्री-बोर्ड
- जनवरी में होंगे दूसरे प्री-बोर्ड, बोर्ड कक्षाओं का पाठ्यक्रम लगभग पूरा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। यूपी बोर्ड के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने भी बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा कार्यक्रम सामने आने के बाद जिले के सीबीएसई स्कूलों में तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। बोर्ड कक्षाओं का पाठ्यक्रम लगभग पूरा हो चुका है। अब दिवाली की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने पर शिक्षकों का पूरा ध्यान रिवीजन, प्रश्नों के अभ्यास और विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए तैयार करने पर रहेगा।
सीबीएसई कोऑर्डिनेटर और एपीजे स्कूल की प्रधानाचार्य नेहा शर्मा ने बताया कि अधिकांश कक्षाओं का पाठ्यक्रम पूरा हो चुका है। जिन विषयों में कुछ हिस्सा बाकी है, उसे भी जल्द पूरा करा लिया जाएगा। छुट्टियों के बाद विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं के साथ विशेष रूप से रिवीजन कराया जाएगा। विषयवार महत्वपूर्ण टॉपिक, प्रश्नों के अभ्यास और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों पर भी ध्यान दिया जाएगा।
दिसंबर के पहले सप्ताह में होंगे पहले प्री-बोर्ड-
बोर्ड परीक्षा से पहले विद्यार्थियों की तैयारी परखने के लिए दिसंबर के पहले सप्ताह में स्कूलों में पहला प्री-बोर्ड आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के पैटर्न और समय प्रबंधन का अभ्यास कराया जाएगा। साथ ही यह भी पता चलेगा कि किस विषय में उन्हें अधिक मेहनत की जरूरत है। परिणाम के आधार पर कमजोर विषयों और टॉपिक की पहचान कर शिक्षकों की ओर से अतिरिक्त मार्गदर्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन
जनवरी में दूसरे प्री-बोर्ड आयोजित-
पहले प्री-बोर्ड के बाद जनवरी में दूसरे प्री-बोर्ड आयोजित होंगे। इससे विद्यार्थियों को अपनी गलतियां सुधारने का एक और अवसर मिलेगा। स्कूलों की ओर से नियमित अभ्यास कराया जाएगा, ताकि विद्यार्थी निर्धारित समय में प्रश्नपत्र हल करने और उत्तर लिखने की तैयारी कर सकें। शिक्षकों का प्रयास रहेगा कि बोर्ड परीक्षा से पहले विद्यार्थी पाठ्यक्रम के साथ परीक्षा की रणनीति भी बेहतर तरीके से समझ लें।