फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Preparation to run 500 e-buses in Noida-Greno-Yida areas

Noida News: नोएडा-ग्रेनो-यीडा क्षेत्रों में 500 ई-बसें चलाने की तैयारी

Tue, 15 Oct 2024 09:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 09:06 PM IST
विज्ञापन
Preparation to run 500 e-buses in Noida-Greno-Yida areas
शासन की ओर से नगर विकास विभाग ने तीनों प्राधिकरणों को भेजा प्रारूप
विज्ञापन

खर्च उठाने और संचालन के लिए बसों की संख्या पर आपत्ति-सुझाव मांगे
-------

200 बसें नोएडा, 150-150 ग्रेनो व यमुना में चलेंगी
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। प्रधानमंत्री ई-बस योजना से नोएडा, ग्रेनो व यमुना प्राधिकरण क्षेत्र की आपस में कनेक्टिविटी और सार्वजनिक परिवहन के तौर पर बसें चलाने की योजना आगे बढ़ी है। शासन की ओर से नगर विकास विभाग ने योजना के लिए टेंडर प्रस्ताव (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) का प्रारूप तैयार कर तीनों प्राधिकरणों को सहमति के लिए भेजा है। साथ ही, अगर प्राधिकरण की कोई आपत्ति या सुझाव हैं तो वह भी मांगे गए हैं। तीनों प्राधिकरणों से जवाब मिलने के बाद शासन स्तर से ही जिले में 500 बसें चलाने का टेंडर प्रस्ताव जारी कर एजेंसी का चयन किया जाएगा।
पिछले दिनों नगर विकास विभाग के साथ तीनों प्राधिकरणों की बैठक हुई थी। नोएडा क्षेत्र में 200 और ग्रेनो व यीडा क्षेत्र के लिए 150-150 बसें प्रस्तावित की गईं हैं। शहर में सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था न होना लंबे समय से समस्या बना हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि जिले के लिए पीएम ई-बस योजना से बसों की मांग की गई थी। केंद्र से इस मांग पर राज्य को प्रस्ताव मिला था। इसमें यह कहा गया कि जो भी एजेंसी बसें चलाएगी, उसे किराये से होने वाली आय और खर्च के बीच के अंतर का वहन करना होगा। जिले के हिसाब से यह खर्च शासन को देना पड़ता। शासन स्तर से इंकार भी हो गया था, लेकिन जरूरत को देखते हुए तीनों प्राधिकरणों ने प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए कहा। अब तक तैयार हुई योजना में ये बसें ज्यादा बड़ी न रखकर 9 व 12 मीटर की सिंगल फ्लोर रखी गई हैं, इन्हें लेकर जो फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार हुई है उसके हिसाब से तीनों प्राधिकरण क्षेत्रों में आय और खर्च के बीच के अंतर के तौर पर करीब 62 रुपये प्रति किलोमीटर प्राधिकरण को देने होंगे।टेंडर प्रस्ताव के तैयार हुए प्रारूप में इस खर्च पर प्राधिकरण से सहमति या आपत्ति-सुझाव मांगे गए हैं। प्राधिकरणों ने इस पर मंथन शुरू कर दिया है। प्राधिकरण ने अपनी सलाहकार एजेंसी से इस योजना पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। एजेंसी प्रस्तावित खर्च पर बसों की उपयोगिता को लेकर रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन


पहले नोएडा मेट्रो ने शुरू करवाया था संचालन
एनएमआरसी ने 14 दिसंबर 2016 से मेट्रो फीडर के तौर पर सिटी बस का संचालन शुरू करवाया था। करार के मुताबिक 100 सिटी बसें चलाई जानी थीं, लेकिन आखिर तक इनकी संख्या 50 ही रही। सिटी बस के लिए भी यात्रियों की भी संख्या शुरुआत में कम थी। इसके लिए भी बीच में सर्वे करवाकर रूट में बदलाव किया गया था, लेकिन रूट सही न होने, बड़ी बसें व अन्य वजहों से सिटी बस का संचालन सफल नहीं हो पाया था। सिटी बस की सेवा लॉकडाउन-1 के साथ ही मार्च-2020 में बंद हो गई थी। इसके बाद 7 सितंबर से मेट्रो का संचालन तो शुरू हुआ, लेकिन सिटी बस सेवा नहीं शुरू हुई। दिसंबर-2020 में एनएमआरसी ने बोर्ड बैठक में सिटी बस सेवा बंद करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो को मिलेगी फीडर सेवा, ग्रेनो वेस्ट व गाजियाबाद भी जुड़ेंगे

शहरवासियों के साथ नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के लिए भी फीडर सेवा के तौर पर बस का संचालन करवाना जरूरी है। ऐसा होने से एक्वा मेट्रो में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। साथ ही, नोएडा और ग्रेनो वेस्ट के बीच बड़ी आबादी का आवागमन होता है। ग्रेनो वेस्ट के लिए भी बस नोएडा से ही चलेंगी। इससे नोएडा के सेक्टर-52 से 121 तक विकास मार्ग व डीएनडी से नोएडा एलिवेटेड रोड होते हुए पर्थला तक की सड़क पर वाहनों का दबाव भी कम होगा। इसी तरह तैयार हुए टेंडर प्रस्ताव में गाजियाबाद को भी इस बस सेवा के जरिए नोएडा से जोड़ने की बात शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article