{"_id":"6591c4a6a0203dbfcf0f6067","slug":"pregnant-woman-who-came-to-complain-of-rape-tried-to-commit-suicide-in-police-station-noida-news-c-23-1-gnd1003-23717-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दुष्कर्म की शिकायत करने आई गर्भवती ने कोतवाली में की खुदकुशी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दुष्कर्म की शिकायत करने आई गर्भवती ने कोतवाली में की खुदकुशी की कोशिश
विज्ञापन
हालत बिगड़ने पर परिजन ने कराया अस्पताल में भर्ती, रिश्ते के मामा पर आरोप
पुलिस बोली, रिश्तेदारी का मामला होने के कारण किया समझौता, नहीं दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। रिश्ते के मामा के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची तीन माह की गर्भवती ने कोतवाली में जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान देने की कोशिश की। पीड़िता का आरोप था कि तीन घंटे कोतवाली में रहने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता को परिजन अस्पताल में ले गए। हालांकि, पुलिस का कहना है पीड़िता की तबीयत बिगड़ी थी। रिश्तेदारी का मामला होने के कारण पीड़ित पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
बागपत के एक गांव की युवती दनकौर थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन माह पहले आई थी। आरोप है कि यहां रिश्ते के मामा ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता के अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी भी दी। आरोपी के दुष्कर्म से युवती तीन माह की गर्भवती हो गई। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़िता दनकौर कोतवाली में पहुंची। आरोप है कि युवती तीन घंटे तक कोतवाली में रही। आरोपी को भी यहां बुलाया गया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता शौचालय में गई और जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे पीड़िता की हालत बिगड़ गई। परिजन युवती को बाइक पर बैठाकर अस्पताल ले गए। मामले में रविवार रात तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया था।
-- -- -- -- -- --
थाने आने के दौरान युवती की तबीयत बिगड़ गई थी। रिश्तेदारी का मामला होने के कारण दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया और कोई शिकायत नहीं दी। शिकायत मिलने पर मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - अशोक कुमार, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन