फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pregnant woman suffering from Hepatitis B will also be delivered in the district hospital.

Noida News: जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस बी पीड़ित गर्भवती की भी होगी डिलीवरी

Fri, 21 Feb 2025 04:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 04:18 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman suffering from Hepatitis B will also be delivered in the district hospital.
जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस बी पीड़ित गर्भवती की भी होगी डिलीवरी
विज्ञापन

- अस्पताल को मिला इम्यून ग्लोब्युलिन वैक्सीन, अभी तक दिल्ली किया जाता था रेफर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिला अस्पताल में अब हेपेटाइटिस बी से पीड़ित गर्भवती महिलाओं की भी डिलीवरी हो सकेगी। अस्पताल को डिलीवरी के 24 घंटे के अंदर नवजात को लगने वाले हेपेटाइटिस बी इम्यून ग्लोब्युलिन वैक्सीन मिल गई है। अभी तक वैक्सीन नहीं होने की वजह से दिल्ली रेफर किया जाता है। इससे गर्भवती महिलाओं को परेशानी होती थी।
राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत हेपेटाइटिस बी व सी के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क जांच की जा रही है। जांच में सकारात्मक मिलने पर दवा भी उपलब्ध कराई जा रही है। लगातार इनका फालोअप लिया जा रहा है। इसके लिए जिला अस्पताल में विशेष ओपीडी चल रही है।
विज्ञापन

इन बीमारी के मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए बाल चिकित्सालय व स्नातकोत्तर संस्थान में हेपेटाइटिस बी और सी के वायरल लोड की भी निशुल्क जांच की जा रही है। वारयल लोड की जानकारी के बाद ही मरीज की गंभीरता की जानकारी मिल पाती है, जिससे डॉक्टर सटीक इलाज कर पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के तहत अस्पताल में जांच का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है। स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले लोगों को भी हेपेटाइटिस बी सी के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि वह अस्पताल आकर जांच करा सकें। इस दौरान अगर गर्भवती महिला के जांच में हेपेटाइटिस बी पुष्टि होती है तो डिलीवरी के लिए रेफर कर दिया जाता है। दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती के दौरान भी परेशानी होती है।


राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के नोएल ऑफिसर डॉ. ऋषभ कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक हेपेटाइटिस बी पीड़ित गर्भवती महिलाओं की डिलिवरी जिला अस्पताल में नहीं होती थी। अब यह सुविधा शुरू हो गई है। वैक्सीन मिलने से हेपेटाइटिस पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं के बच्चे को 24 घंटे के अंदर इम्यून ग्लोब्युलिन वैक्सीन लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed