फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   pre school kid beaten by teacher

Noida News: प्री स्कूल में चार साल के बच्चे के साथ मारपीट का आरोप,वीडियो वायरल

Fri, 17 Oct 2025 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
pre school kid beaten by teacher
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित रक्षा अडेला सोसायटी के प्ले स्कूल में छात्र के साथ मारपीट करने का आरोप अभिभावकों ने लगाया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में एक टीचर को बच्चे को थप्पड़ मारते, कुर्सी झकझोरते और डराते हुए देखा गया है। बच्चे ने कहा कि मैं अपने मम्मी-पापा को बताउंगा। मामले की शिकायत जिला प्रोबेशन अधिकारी गौतम बुद्ध नगर को दी गई है। शिकायत में कहा गया है कि यह घटना बाल अधिकार अधिनियम और पास्को अधिनियम का उल्लंघन है। आरोप है कि स्कूल की संचालिका ने वीडियो साझा करने से इंकार कर दिया। अभिभावकों ने मांग की है कि स्कूल का संचालन तुरंत रोका जाए और जांच कर परिसर को सील किया जाए। सभी प्री-स्कूलों में बाल सुरक्षा और नियामक ऑडिट अनिवार्य किया जाए। ऐसे संस्थानों की निगरानी करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। अभिभावकों ने कहा कि यह सिर्फ एक बच्चे की नहीं, हर उस बच्चे की बात है जो भरोसे के साथ स्कूल भेजा जाता है। अगर प्री-स्कूल भी सुरक्षित नहीं, तो बच्चों के लिए कौन-सी जगह सुरक्षित है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed