{"_id":"6749bfef71676aa6cc005768","slug":"prashant-vihar-blast-case-against-unknown-50-people-interrogated-noida-news-c-340-1-del1011-70284-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशांत विहार धमाका : अज्ञात के खिलाफ केस, 50 लोगों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशांत विहार धमाका : अज्ञात के खिलाफ केस, 50 लोगों से पूछताछ
विज्ञापन
घायल टेंपो चालक पीता है बीड़ी, कूड़े में रखे विस्फोटक पर फेंकने से धमाके की आशंका
-- -- -- -- -- --
12 टीमें स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की जांच में जुटीं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
प्रशांत विहार में बी ब्लॉक स्थित वीर सावरकर पार्क के पास हुए धमाके में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर परिणाम वाली शरारत, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। प्रशांत विहार में ही सीआरपीएफ स्कूल के पास हुए धमाके के 40 दिन बाद बृहस्पतिवार को हुआ धमाका कम तीव्रता वाला था। इस दौरान एक टेंपो चालक घायल हो गया था।
पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर विस्फोटक सामग्री डालने या लगाने वाले आरोपियों की पहचान की जा रही है। इसके लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की 12 टीमें इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली रही हैं। इसके अलावा 50 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। इसमें स्थानीय निवासियों के साथ-साथ सफाईकर्मियों और सुरक्षा गार्ड शामिल हैं। अभी तक की जांच में पता चला है कि घटना में घायल टेंपो चालक चेतन कुशवाहा बीड़ी पीता है। आशंका है कि कूड़े में रखे विस्फोटक पर बीड़ी फेंकने से धमाका हुआ। हालांकि, पूछताछ में चेतन ने घटना के समय बीड़ी पीने से इंकार किया है।
विस्फोटक की मात्रा थी कम, नहीं हुआ ज्यादा नुकसान
अभी तक की जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने आशंका जताई है कि दोनों धमाके एक दूसरे से जुड़े हैं। सीआरपीएफ स्कूल के पास हुए धमाके में की तरह सफेद पाउडर मिला है। इस बार के धमाके में विस्फोटक की मात्रा कम होने से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। पिछली बार की तरह यहां भी पार्क की दूसरी तरह दुकानें होने के बावजूद नुकसान नहीं के बराबर हुआ है।