{"_id":"666c3f07cf9481bf9b0f0d71","slug":"practical-examinations-of-compartment-students-will-be-held-from-july-5-noida-news-c-340-1-del1011-51222-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कंपार्टमेंट वाले छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं पांच जुलाई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कंपार्टमेंट वाले छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं पांच जुलाई से
विज्ञापन
-सीबीएसई ने पूरक के साथ प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए जारी किए दिशा-निर्देश
-आरपी श्रेणी और आरबी श्रेणी में रखे गए विद्यार्थी प्रैक्टिकल परीक्षाओं में बैठेंगेे
-आरबी श्रेणी के छात्रों को अनिवार्य रूप से देनी होगी प्रायोगिक-थ्योरी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं-बारहवीं के रिजल्ट में कुछ विद्यार्थियों को कुुछ विषयों के लिए रिपीट इन प्रैक्टिकल(आरपी) श्रेणी व रिपीट इन बोथ (प्रैक्टिकल व थ्योरी) आरबी श्रेणी में रखा गया है। अब इन छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षाओं केसाथ-साथ प्रैक्टिकल परीक्षाओं की शुरूआत होने जा रही है। सीबीएसई ने इन प्रैक्टिकल परीक्षाओं के संंबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज की ओर से स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षा के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार प्रैक्टिकल की परीक्षाएं पांच जुलाई से 15 जुलाई तक होंगी। ऐसे में इन तिथियों के अनुसार ही स्कूलों को प्रैक्टिकल आयोजित कराने हैं। कुछ विद्यार्थियों को परिणाम में आरपी श्रेणी में रखा गया है। इन सभी छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य है। इन्हें थ्योरी परीक्षा में बैठने की आवश्यकता नहीं होगी। उनके पहले के थ्योरी अंकों को ही आगे बढ़ाया जाएगा। जिन छात्रों का रिजल्ट रिपीट इन थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों(आरबी) में घोषित किया गया है, उन्हें प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों परीक्षाओं में बैठना अनिवार्य है। स्कूल जाने वाले नियमित छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं उनके स्कूल में ही होंगी।
जबकि प्राइवेट छात्रों के लिए यह परीक्षाएं उनके थ्योरी परीक्षा वाले सेंटर पर ही होंगी। बोर्ड ने स्कूलों को स्पष्ट किया है कि स्कूल परीक्षा केंद्र जहां पूरक परीक्षा (कंपार्टमेंट) 2024 के दौरान व्यावहारिक परीक्षा आयोजित की जाती है, ऐसे केंद्रों को उसी दिन पोर्टल पर उम्मीदवारों को दिए गए अंक अपलोड करने होंगे। एक बार अंक अपलोड होने के बाद वो अंतिम होंगे और उनमें किसी तरह के बदलाव के आग्रह को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सीबीएसई की ओर से दसवीं व बारहवीं की कंपार्टमेंट (पूरक परीक्षाओं) की तिथियां पहले ही जारी की जा चुकी हैं।