{"_id":"6a2ab83b9a9f9a8e6205f743","slug":"power-outages-caused-inconvenience-to-people-as-soon-as-night-fell-grnoida-news-c-1-noi1095-4382618-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रात होते ही बिजली कटौती ने लोगों को किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रात होते ही बिजली कटौती ने लोगों को किया परेशान
विज्ञापन
रात होते ही बिजली कटौती ने लोगों को किया परेशान
सेक्टर-71 समेत कई सेक्टरों में पांच घंटे तक गुल रही बिजली
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। रात होते ही बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया है। कई सेक्टरों मेंं पांच से ज्यादा घंटे तक बिजली गायब रही। उपभोक्ताओं ने कॉल करके शिकायत भी की लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका।
सेक्टर-71 में रात दस बजे बिजली गुल हुई जोकि आधी रात के बाद बहाल हो पाई। सेक्टर-73 में भी हाल ऐसा ही रहा। सेक्टर-11 में भी उपभोक्ताओं को रात के समय बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। बिजली न होने से कई घरों में अंधेरा छा गया। सेक्टर-49 के रहने वाले मुनेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली न होने से रातभर परेशानी हुई। कॉल करने के बाद भी कोई बिजलीकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। ऐसे ही सेक्टर-5 के रहने वाले ओमवीर भाटी ने बताया कि बिजली गुल होने पर शिकायत तो की गई लेकिन कोई आया नहीं। अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार ने बताया कि ट्रांसमिशन की लाइन मेंं दिक्कत आई थी, जिस वजह से आपूर्ति बहाल होने में समय लगा।
कोट्स
हर दो घंटे में पांच से छह बार बिजली कट हो रही है, जिसके चलते घर के इलेक्ट्रिक उपकरण खराब हो रहे हैं। -डॉ तरसेम चंद, आरडब्ल्यूए सेक्टर-12
एक हफ्ते से बिजली अव्यवस्था की शिकायत कर रहे, अब तक पुराने इंफ्रा को सुधारा नहीं गया। -डॉ अनुज गुप्ता, आरडब्ल्यूए सेक्टर-11
बिजली का इंफ्रास्ट्रक्चर अभी भी पुराना है, इसी कारण अक्सर बिजली गुल हो जाती है। -दिगंबर सिंह, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर-108
हमने कई बार शिकायत की है कि पुराने तार बदले जाएं, वही अब बिजली गुल का कारण बन रहे हैं। -प्रवेश शर्मा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर-47