{"_id":"6abe93e1e26c91243a0d8a93","slug":"contractual-health-workers-demand-for-transfer-met-noida-news-c-1-noi1095-4787137-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की स्थानांतरण मांग हुई पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की स्थानांतरण मांग हुई पूरी
विज्ञापन
-संगठन ने शासन से जारी आदेश को लंबे समय से की जा रही मांगों प्रति संघर्ष की जीत बताया
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की मिशन निदेशक ने उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की स्थानांतरण संबंधी मांग को मान लिया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए संविदा कर्मियों की अंतरजनपदीय और जनपदीय पदस्थापना की स्थानांतरण नीति लागू कर दी गई है। इससे गौतमबुद्ध नगर में तैनात 450 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को राहत मिलेगी। संगठन ने इसे लंबे समय से चली आ रही मांगों के संघर्ष की जीत बताया है।
जिला महामंत्री आशुदीप रखोलिया ने बताया कि संगठन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर संविदा कर्मियों को नियमित करने, समान कार्य के लिए समान वेतन, वेतन वृद्धि, 10 लाख रुपये की कैशलेस चिकित्सा बीमा सुविधा, महंगाई भत्ता, ईपीएफ, एचआरए और ग्रेच्युटी का लाभ देने समेत छह सूत्रीय मांगें रखी थीं। इनमें रिक्त पदों पर गैर-जनपद स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग भी शामिल थी।
मिशन निदेशक ने स्थानांतरण नीति को मंजूरी देकर लागू कर दिया है। ईपीएफ और अन्य मांगों पर भी विचार का आश्वासन दिया गया है। जिलाध्यक्ष डॉ. मतलूब अहमद ने बताया कि संगठन के पदाधिकारी जल्द लखनऊ जाकर बाकी मांगों को लेकर अधिकारियों से वार्ता करेंगे। उन्होंने स्थानांतरण नीति लागू होने पर अधिकारियों का आभार जताया।