{"_id":"6af7057594f9613cb008b691","slug":"power-cut-for-the-seventh-time-at-mahagun-mywoods-residents-left-in-the-dark-for-hours-noida-news-c-23-1-lko1064-111902-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महागुन मायवुड्स में सातवीं बार बिजली कटी, घंटों अंधेरे में रहे रेजीडेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महागुन मायवुड्स में सातवीं बार बिजली कटी, घंटों अंधेरे में रहे रेजीडेंट
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित महागुन मायवुड्स सोसायटी
फोटो
- 1.05 करोड़ रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया होने पर एनपीसीएल ने सुबह 11:15 बजे काटी आपूर्ति
- 52.50 लाख रुपये जमा कराने के बाद दोपहर 3:45 बजे बहाल हुई बिजली
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसायटी में एक साल में सातवीं बार बिजली काटी गई। एनपीसीएल ने 1.05 करोड़ रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया होने पर यह कार्रवाई की। शुक्रवार सुबह 11:15 बजे बिजली आपूर्ति बंद होने से करीब पांच हजार परिवार प्रभावित हुए।
करीब साढ़े चार घंटे तक बिजली गुल रही। इससे निवासियों को गर्मी, पानी और लिफ्ट जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशानी हुई। सोसायटी प्रबंधन ने 52.50 लाख रुपये जमा कराए। इसके बाद दोपहर 3:45 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। प्रबंधन ने शेष 51,88,707 रुपये सोमवार तक जमा करने का लिखित आश्वासन दिया है। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि प्रबंधन को कई बार नोटिस भेजे गए थे। डिस्कनेक्शन नोटिस के बाद भी भुगतान नहीं हुआ। सोसायटी में सिंगल पॉइंट बिजली कनेक्शन है, इसलिए बिल के भुगतान की जिम्मेदारी प्रबंधन की है।
बार-बार कटती है बिजली :
महागुन मायवुड्स में बिजली कटने का सिलसिला नवंबर 2025 से जारी है। एनपीसीएल के आंकड़ों के अनुसार, 14 नवंबर 2025 को 85.41 लाख रुपये बकाया था। 15 दिसंबर को 68.04 लाख और 16 मार्च 2026 को 71.40 लाख रुपये बकाया होने पर भी बिजली काटी गई। 14 अप्रैल को 46.72 लाख रुपये बकाया था।
विज्ञापन
निवासियों को झेलनी पड़ रही परेशानी :
इसके बाद 17 सितंबर को 51.50 लाख रुपये बकाया होने पर आपूर्ति बंद हुई। 16 अक्तूबर को 58.59 लाख रुपये बकाया था। अब 13 नवंबर को यह बकाया बढ़कर 1.05 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। बार-बार बिजली कटने और बहाल होने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं निकल पा रहा। इसका खामियाजा हजारों निवासियों को भुगतना पड़ रहा है।