फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Potholes on the road due to rain, residents raised questions on the quality

Noida News: बारिश से सड़क पर गड्ढे, गुणवत्ता पर निवासियों ने उठाए सवाल

Tue, 02 Sep 2025 09:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
Potholes on the road due to rain, residents raised questions on the quality
- प्राधिकरण कार्यालय से 100 मीटर दूरी की सड़क बेहाल
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ग्रेनो प्राधिकरण कार्यालय से करीब 100 मीटर दूरी पर बनी 45 मीटर रोड पर बारिश से गड्ढे हो गए। निवासियों का आरोप है कि सड़क का निर्माण पिछले साल हुआ था। सड़क बनने के बाद ही उसकी गुणवत्ता पर उन्होंने सवाल खड़े किए थे। मौके पर अधिकारियों ने पहुंचकर टीम से जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट में सड़क को सेफ और सुरक्षित के साथ ही मानकों के अनुरूप बताया गया। आरोप है कि अब एक साल बाद ही दूसरी बारिश में रोड टूटने लगी है। दोनों तरफ गड्ढे हो गए हैं।


ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी मनीष कुमार ने कहा कि सड़क सिर्फ गुणवत्ता खराब होने की वजह से नहीं टूटी है। इसके पीछे एनबीसीसी भी जिम्मेदार है। इस रोड के पास एनबीसीसी द्वारा आम्रपाली की सोसाइटी का निर्माण किया जा रहा है। निर्माणाधीन साइट पर आने जाने वाले ट्रक से हमेशा गिट्टी व मिट्टी गिरती है। इस वजह से भी सड़क टूटी है। उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन साइट पर बरती जाने वाली लापरवाही के चलते कुछ समय पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से संबंधित पर जुर्माना लगाया था। इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। बता दें जब भी कोई नई सड़क बनती है तो उसका दूसरा एस्टिमेट 5 साल बाद ही बनता है।
विज्ञापन

सेक्टर-तीन की सड़कें हुईं खराब
ग्रेनो वेस्ट स्थित सेक्टर-तीन में स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल को जाने वाली सड़कें बेहाल हो गई हैं। बारिश के कारण जगह-जगह सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। स्कूल की बसों के पलटने का खतरा रहता है। अभिभावकों ने सवाल खड़े किए हैं कि अधिकारियों की ओर से बताया जा रहा है कि सबसे अच्छी सड़कें शहर की है लेकिन तस्वीरें सारे दावों की पोल खोल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed