फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Posters of defaulters will be put at the entrance of the sectors

सेक्टरों के प्रवेश द्वार पर लगेंगे बकायेदारों के पोस्टर

Sat, 18 Dec 2021 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Posters of defaulters will be put at the entrance of the sectors
नोएडा। जिले में विद्युत निगम के 90 हजार उपभोक्ताओं पर करीब 200 करोड़ रुपये बकाया हैं। अब विद्युत निगम गांव और सेक्टरों के प्रवेश द्वार पर बकायेदारों के नाम का पोस्टर लगवाएगा। निगम की ओर से बकायेदारों से पैसा वसूलने के लिए यह योजना बनाई गई है। नए वर्ष से इसकी शुरुआत कर दी जाएगी।
विज्ञापन

निगम के मुख्य अभियंता वीएन सिंह ने बताया कि जिले में करीब 90 हजार उपभोक्ताओं का बिल बकाया है। इस समय ब्याज माफी योजना भी चल रही है। लेकिन अधिकतर उपभोक्ता इसमें दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। इसलिए गांव और सेक्टरों में बकायेदारों के नाम के पोस्टर-बैनर बनवाकर प्रवेश द्वारों पर लगाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन उपभोक्ताओं पर निगम के करीब 200 करोड़ रुपये बकाया हैं। कई बार नोटिस देने के बावजूद बिल जमा नहीं करने पर निगम ने बैनर-पोस्टर लगाने की योजना बनाई है। नए वर्ष से सभी एसडीओ को इस योजना के तहत बैनर-पोस्टर बनवाने के लिए जिम्मेदारी दी जाएगी। बैनरों को गांव और सेक्टरों के मुख्य प्रवेश द्वार, चौराहे, बरात घर, गांव के सरकारी स्कूल व पंचायत घर पर लगवाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed