फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   political

शिक्षा मंत्री

Fri, 10 Sep 2021 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
political
नूंह। प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर शुक्रवार को नूंह में भाजपा के प्रस्तावित दो दिवसीय संगठनात्मक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत शिक्षा मंत्री का नूंह में दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम रहेगा। इस मौके पर प्रदेश सरकार के सात वर्ष पूरे होने तथा सरकार की ऐतिहासिक नीतियों व उपलब्धियों की समीक्षा और चर्चा की। उन्होंने कहा मनोहर सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों व जन कल्याणकारी कार्यों से आज प्रदेश का जन-जन लाभ उठा रहा है। मनोहर सरकार अपने विकास कार्यों को जन-जन की दहलीज पर पहुंचाने में कामयाब रही है। उन्होंने कहा जिस मेवात को विकास के मामलों में पिछड़ा माना जाता था, उस क्षेत्र में भाजपा सरकार ने सबसे अधिक काम करके दिखाए हैं। उन्होंने कहा बात चाहे विकास कार्यों की हो या फिर शैक्षिक स्तर की, सभी मदों में हमारी सरकार ने उल्लेखनीय काम किया है। ये मेवात के इतिहास में पहली बार हुआ जब किसी प्रदेश सरकार ने हर 20 किलोमीटर के दायरे में कॉलेज खोले हों।
विज्ञापन

सात सालों के कार्यकाल में प्रदेश व मेवात को मुख्यमंत्री ने अनेकों योजनाएं दी हैं। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर जिला प्रभारी समय सिंह भाटी, जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल, हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन, विधायक कंवर संजय सिंह सोहना, पूर्व विधायक नसीम अहमद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र प्रताप आर्य, जाहिद हुसैन, एएसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश तवंर, जिला मीडिया प्रभारी मनीष जैन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो ऱ् नूंह में भाजपा कार्यालय पर बातचीत के दौरान शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed