फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   political

ग्रीवेंस कमेटी

Thu, 26 Aug 2021 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
political
नूंह। जिला सचिवालय में बृहस्पतिवार को प्रदेश सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक ली। जिसमें जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी व तीनों विधान सभाओं के विधायक मौजूद रहे। इस मौके पर जिला बागवानी विभाग द्वारा 64 किसानों को लंबे समय से नहीं मिल रहे अनुदान को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने उद्यान अधिकारी को आदेश देते हुए कहा कि 64 किसानों को अनुदान देने के लिए दोबारा फाइल जांच कर उन्हें अनुदान दिलवाने के कार्य को पूरा करें।
विज्ञापन

मंत्री ने फिरोजपुर झिरका उपमंडल के गांव ढोंडाकलां निवासी अनिल पुत्र हुसैन की बीपीएल कार्डों को लेकर आई शिकायत पर अधिकारियों को आदेश दिए कि अधिकारी बीपीएल कार्ड संबंधी समस्या को दूर कर लाभ पहुंचाने का कार्य करें। पुन्हाना तहसील के गांव डूंगेजा निवासी कासिम पुत्र रहमान द्वारा दी गई शिकायत पर कहा कि बच्चों को स्कूल में तुरंत प्रभाव से दाखिला दिया जाए और संबंधित अध्यापक की लापरवाही के खिलाफ जांच की जाए। एक अन्य शिकायत में टपकन गांव की पानी की समस्या का तुरंत समाधान कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का कार्य करें। इस बैठक में सुनवाई के लिए कुल 14 परिवाद रखे गए। इनमें पांच मामले पिछली बैठक से लंबित थे तथा 9 नए मामले रखे गए।
विज्ञापन

शहीद के नाम से होगा स्कूल का नाम
तावडू ब्लॉक के गांव नंगला निवासी शहीद अजहरुद्दीन के नाम पर उनके गांव में स्कूल का नामकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार सैनिकों का बहुत सम्मान करती है। शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए समय-समय पर जन कल्याणकारी नीतियां बनाती रहती है । कार्यक्रम में मंत्री ने एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए कहा की जो भी अधिकारी व कर्मचारी रिश्वत लेते हुए पाया जाता है तो रिश्वत लेने वाले के साथ-साथ रिश्वत देने वाले के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत शिकायत करने पर होगी कार्रवाई
सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि कष्ट निवारण समिति की बैठक में जो भी विवाद रखे जाते हैं उन विवादों के समाधान की सही रिपोर्ट अधिकारी प्रस्तुत करें। यदि किसी ने गलत रिपोर्ट पेश की तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायत कर्ता भी इस बात का ध्यान रखें कि वे शिकायत में किसी गलत आदमी का नाम दर्ज न कराए, यदि शिकायतकर्ता ने रिपोर्ट में गलत आदमी का नाम दर्ज कराया तो भविष्य में शिकायत कर्ता के विरुद्घ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे
इस मौके पर सोहना तावडू विधायक संजय सिंह, नूंह विधायक आफताब अहमद, फिरोजपुर झिरका विधायक मामन खान, विधायक पुन्हाना मोहम्मद इलियास, उपायुक्त शक्ति सिंह, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया, अतिरिक्त उपायुक्त सुभिता ढाका, नूंह एसडीएम सलोनी शर्मा, नगराधीश जयप्रकाश, सीईओ गजेंद्र सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राकेश मोर, जिला बागवानी अधिकारी डॅा. दीन मोहम्मद, जिला भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र पटेल व जाहिद चेयरमैन सहित के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
फोटो 1 लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति में लोगों की शिकायतें सुनते हरियाणा के सहकारिता मन्त्री डा. बनवारी लाल ।
फोटो ऱ्2 जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में उपस्थित अधिकारीगण व अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed