{"_id":"611802098ebc3edfa829f291","slug":"political-mewat-news-noi5992800184","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। नूंह में शनिवार को शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य शिक्षा व वन मंत्री कंवरपाल गुर्जर पहुंचे। तिरंगा यात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ा। इस मौके पर मंत्री कंवरपाल गुर्जर नेे कहा कि भाजपा हर वर्ग और मजहब का सम्मान करती है। उन्होंने तिरंगा-यात्रा के संयोजक व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन को नूंह विधानसभा की तिरंगा-यात्रा के सफल आयोजन के लिए मुबारक बाद दी। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों ट्रेक्टरों पर सवार होकर लोग पहुंचे। दिन भर शहर में जाम की स्थिति बनी रही।
उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा नूंह विधानसभा में निकाली गई है। शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा शहीद पार्क से लेकर महात्मा गांधी पार्क तक निकाली गई। कई घंटे बाद तिरंगा यात्रा गांधी पार्क तक पहुंची। यहां पर यात्रा का समापन किया। तिरंगा यात्रा के संयोजक जाकिर हुसैन ने इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में भारी तादाद में लोगों के पहुंचने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि मेवात क्षेत्र के लोगों में देशभक्ति किसी से कम नहीं है।
जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती
पत्रकारों से वार्तालाप के दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि नूंह जिले में शिक्षकों का अभाव है। इसे ध्यान में रखते हुए जल्द प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। जिससे जिले में शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने स्कूलों के जर्जर भवनों के लिए कहा कि उनके संज्ञान में यह मामला आया है। सरकार के पास ग्रांट की कमी नहीं है इसे जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
हरियाली को बढ़ाने के लिए उठाए जा रहे कदम
मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 70 साल से अधिक उम्र के पेड़ों पर मालिकों को 2500 रुपये मासिक दिए जाएंगे। इस बार प्रदेश में करोड़ों पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसलिए लोग इसे ध्यान में रखते हुए सरकार व प्रशासन का सहयोग करें। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा में जिला प्रभारी समय सिंह भाटी, जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पटेल, सहसंयोजक व महामंत्री दलबीर सरपंच, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी नसीम अहमद, किसान मोर्चा के प्रदेश सदस्य चौधरी ताहिर हुसैन एडवोकेट, वीरपाल कालियाका, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जाहिद हुसैन बाई, मीडिया प्रभारी मनीष जैन, मुनेश उजीना, युवा जिलाध्यक्ष केशव पंडित, जिला उपाध्यक्ष जगन सिंह पार्षद, संजय गर्ग बिट्टू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
व्यापार मंडल व अग्रवाल समाज ने किया जोरदार स्वागत
नूंह। नूंह में तिरंगा यात्रा के समापन के बाद नई अनाज मंडी में व्यापार मंडल व अग्रवाल समाज की ओर से प्रदेश के शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। इस दौरान व्यापार मंडल व अग्रवाल समाज ने मंडी में लाइट, साफ सफाई सहित अन्य मांगें रखीं। कंवरपाल गुर्जर ने व्यापारियों की मांगों को प्रमुखता से पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक जाकिर हुसैन, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन लाला त्रिलोचंद गोयल, व्यापार मंडल के प्रधान महेंद्र गोयल, कमल गोयल, सूरज खुराना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
किसानों के नाम पर चंद लोग कर रहे हैं राजनीति
नूंह। नए कृषि कानून के नाम पर प्रदेश में चंद लोग राजनीति कर रहे हैं। कृषि बिल कांग्रेस के समय में भी आया था। इस बिल पर सभी विपक्षी दलों ने सहमति दी। इसके बाद में यह बिल पास हुआ था। उक्त बातें ऊदाका में भाजपा नेता गजराज लोहिया द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के दौरान शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहीं। गुर्जर ने कहा कि इस बिल के आने से किसान के खाते में सीधे फसल के पैसे जा रहे हैं इससे पूर्व व्यापारी के पास किसान का पैसा आता था। इससे पूर्व उनका सम्मान गांव गांगोली में पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र खटाना के फार्म हाउस पर भी किया गया था। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक जाकिर हुसैन, सोहना तावडू विधायक कंवर संजय सिंह, जिला प्रभारी समय सिंह भाटी, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, आयोजक गजराज लोहिया, पवन लोहिया, संतलाल खटाना व रमेश मानुवास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
फोटो ऱ् लोहिया फार्म हाउस पर मंत्री कंवरपाल गुजर्र कर फूल मालाओं के साथ स्वागत करते ग्रामीण।
फोटो ऱ् मंत्री कंवरपाल गुर्जर का स्वागत करते व्यापार मंडल एवं अग्रवाल समाज के लोग।
फोटो ऱ्