फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Political comment by hacking DM's X handle

Noida News: डीएम का एक्स हैंडल हैक कर राजनीतिक टिप्पणी

Fri, 13 Sep 2024 10:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
Political comment by hacking DM's X handle
सोशल मीडिया पर उठे सवाल, साइबर थाने में दी शिकायत, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा।
जिलाधिकारी (डीएम) मनीष कुमार वर्मा का शुक्रवार को एक्स अकाउंट हैक कर लिया गया। हैकर्स ने अकाउंट के जरिये एक पोस्ट पर राजनीतिक टिप्पणी कर लिखा, ‘अरे तुम अपनी और अपने पप्पू के बारे में सोचो।’ यह बात एक पोस्ट के जवाब में लिखी गई थी। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कुछ ही देर में सवाल उठने लगे। लोग इस पोस्ट की अवहेलना करने लगे। इसकी सूचना डीएम को मिली तो वे भी हैरान रह गए।

उन्होंने बताया कि किसी की शरारत है। यह कैसे हुआ है इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने साइबर थाने को घटना की जानकारी दी। इसके बाद साइबर थाना पुलिस जांच में जुट गई। कुछ देर बाद डीएम ने एक्स हैंडल से पोस्ट कर लिखा कि किसी असामाजिक तत्व की ओर से मेरे अकाउंट का दुरुपयोग करते हुए गलत टिप्पणी डाली गई है जिसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल मामला दर्ज कराते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed