फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police will conduct security audit of sectors and societies

Noida News: सेक्टर और सोसाइटियों की सुरक्षा ऑडिट करेगी पुलिस

Sat, 04 Apr 2026 08:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
Police will conduct security audit of sectors and societies
- 5 से 7 अप्रैल तक नोएडा और ग्रेनो में अभियान चलाकर होगी जांच, कमी मिलने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस सेक्टर और सोसाइटियों की सुरक्षा व्यवस्था को परखकर ऑडिट करेगी। इसके लिए पुलिस की टीम तीनों जोन में 5 से 7 अप्रैल तक अभियान चलाएगी। इसमें नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सोसाइटियों, सेक्टरों और अन्य संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी इंतजामों की जांच होगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच के दौरान अगर किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता पाई जाने पर संबंधित एजेंसी या जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मानकों का पालन करने के निर्देश दिए जाएंगे।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि नोएडा व ग्रेनो में सैकड़ों सेक्टर और सोसाइटियां हैं। यहां की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए अभियान शुरू किया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस टीम आरडब्ल्यूए, एओए और सिक्योरिटी एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर जांच करेगी। अभियान के दौरान पुलिस यह देखेगी कि सोसाइटियों में तैनात प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड सही से काम कर रहे हैं या नहीं। मौके पर गेट पर आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की एंट्री-एग्जिट के रजिस्टर की भी जांच की जाएगी। कई सोसाइटियों में लागू डिजिटल एंट्री सिस्टम की व्यवस्था को भी देखा जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरों की संख्या, उनकी कार्य स्थिति और फुटेज कितने समय तक सुरक्षित रखी जा रही है इसकी भी समीक्षा करेगी। खास तौर पर रात के समय सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान दिया जाएगा। यह भी देखा जाएगा कि सिक्योरिटी एजेंसियों ने रात में गश्त और अन्य सुरक्षा इंतजाम किए हैं या नहीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का मकसद सोसाइटियों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और किसी भी संभावित घटना को रोकना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सिक्योरिटी गार्डों के सत्यापन की भी होगी जांच

अभियान के तहत पुलिस सिक्योरिटी एजेंसी से सेक्टर-सोसाइटी में तैनात गार्डों की जानकारी और डेटा जुटाएगी। गार्डों के सत्यापन की भी जांच होगी। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति नौकरी करते पाया गया तो एजेंसी सहित गार्डों पर कार्रवाई होगी। सभी थाना क्षेत्र में अभियान चलाया जाएगा। जिसकी मॉनटरिंग डीसीपी और उच्च पुलिस अधिकारी करेंगे।




निवासियों को दी जाएगी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

पुलिस की टीम सिक्योरिटी ऑडिट के लिए सेक्टर व सोसाइटियों में जाएगी। मौके पर सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। निवासियों को हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही साइबर सुरक्षा से लेकर महिला सुरक्षा के बारे में भी बताया जाएगा। किसी संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर निवासियों को अलर्ट रहने से लेकर पुलिस को सूचना देने के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed