फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police visited 100 police stations in UP-NCR to collect information about missing persons.

Noida News: यूपी-एनसीआर के 100 थानों में जाकर पुलिस ने गुमशुदगी की ली जानकारी

Mon, 10 Nov 2025 09:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
Police visited 100 police stations in UP-NCR to collect information about missing persons.
फॉलोअप
विज्ञापन

- कई वाहन व मोबाइल नंबर पुलिस के रडार पर, बिछिया तक की कराई जा रही पहचान

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-82 के पास नाले में महिला के सिर-हाथे कटे शव मिलने के मामले में पुलिस ने पिछले चार दिनों में यूपी व एनसीआर के 100 थानों में जाकर गुमशुदगी की जानकारी ली है लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। टीम ने उन गुमशुदा महिलाओं की जानकारी ली जिनकी उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच है। पुलिस के रडार पर कई वाहन व मोबाइल नंबर हैं। मृतका के पैर से मिली बिछिया से भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरा नहीं हैं। इसके कुछ दूरी पर पेट्रोल पंप है। उसी पेट्रोल पंप व अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर जांच बढ़ाई जा रही है। नोएडा पुलिस ने महिला के पैर में पहने बिछुए की फोटो का एक पोस्टर जारी किया है। नोएडा पुलिस ने आम जनता से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को इस महिला की पहचान के संबंध में कोई भी जानकारी हो तो तुरंत थाना सेक्टर-39 पुलिस से संपर्क करें।
विज्ञापन

शव की पहचान के लिए पुलिस ने यूपी के विभिन्न जिलों के अलावा दिल्ली और हरियाणा पुलिस से भी संपर्क किया है। पुलिस ने अब तक आठ ऐसी गुमशुदगी के बारे में पता किया है जिनमें महिला गायब हैं। इनमें दो गाजियाबाद की महिला है। पुलिस ने उनके घरवालों से संपर्क किया है। करीब 200 ऐसे वाहनों की जांच की गई है जो घटनास्थल के पास से गुजरे थे। इनमें कुछ चालकों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed