फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police took Ravi Kana to the warehouse, searched documents

Noida News: रवि काना को गोदामों में लेकर पहुंची पुलिस, दस्तावेज खंगाले

Wed, 01 May 2024 10:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
Police took Ravi Kana to the warehouse, searched documents
- पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला, कारोबार और उससे जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने में जुटी पुलिस
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। स्क्रैप माफिया रवि नागर उर्फ रवि काना को बुधवार को थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने पांच दिन की रिमांड पर लिया। पुलिस ने रवि काना के कारोबार और उससे जुड़े लोगों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस रवि को बिसरख और ईकोटेक-1 स्थित उसके स्क्रैप गोदामों में लेकर पहुंची। मौके पर दस्तावेज खंगाले गए। रवि को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है।
बुधवार की सुबह 10 बजे थाना नॉलेज पार्क पुलिस लुक्सर स्थित जिला कारागार पहुंची। डाॅक्टरी परीक्षण के बाद जिला कारागार ने रवि काना को पुलिस के सुपुर्द किया। इसके बाद पुलिस रवि काना को बिसरख और ईकोटेक-1 स्थित स्क्रैप गोदामों पर ले गई। पुलिस रवि के खानपान को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है। गत 23 अप्रैल को रवि काना और उसकी महिला सहयोगी काजल झा को थाईलैंड में गिरफ्तार कर लिया गया था। 26 अप्रैल को दोनों को भारत लाया गया था।
विज्ञापन







काजल झा की भी रिमांड हासिल करने की भी तैयारी



रवि के साथ-साथ पुलिस काजल झा की भी रिमांड हासिल करने की तैयारी कर रही है। काजल रवि की कंपनियों और गोदामों का फाइनेंस का काम देखती थी। पुलिस का मानना है कि काजल की रिमांड से वित्तीय लेनदेन की और स्थिति साफ हो पाएगी। साथ ही विदेशों में पैसे भेजने और वहां संपत्ति खरीदने के विषय में भी जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed