फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police station chief misbehaved, constable climbed on the roof

Noida News: थानाध्यक्ष ने किया दुव्यर्वहार, छत पर चढ़ा हवलदार

Wed, 27 Sep 2023 08:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 08:31 PM IST
विज्ञापन
Police station chief misbehaved, constable climbed on the roof
थानाध्यक्ष बिना जांच किए ही रिकार्ड का चार्ज देना चाहते थे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लाजपत नगर थानाध्यक्ष दुव्यर्वहार करने को लेकर हमेशा विवादों में बने रहते हैं। नया मामला हवलदार से जुड़ा सामने आया है। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश हवलदार राघवेंद्र को रिकार्ड का जल्दबाजी व जबरदस्ती चार्ज दे रहे थे। हवलदार ने जांच के बाद रिकार्ड का चार्ज लेने की बात कही तो थानाध्यक्ष आपा खो बैठे। उन्होंने हवलदार से दुव्यर्वहार करते हुए कहा कि काम नहीं करना है तो कहीं जाकर मर जा। इस बात पर हवलदार लाजपत नगर थाने की इमारत की छत पर चढ़ गया। थाने में तैनात अन्य पुलिसकर्मी किसी तरह हवलदार को पकड़कर नीचे लाए।
दक्षिण-पूर्व जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना पिछले सप्ताह की है। सत्यप्रकाश ने राघवेंद्र को थाने के रिकार्ड का इंचार्ज बना दिया था। इसके बाद वे हवलदार से तुरंत रिकार्ड का चार्ज लेने के लिए कहने लगे। इस पर राधवेंद्र ने कहा कि वह रिकार्ड में सारी चीजें यानी फाइल व अन्य आइटम जांच करने के लिए बाद ही चार्ज लेगा। इस पर सत्यप्रकाश बिगड़ गए और हवलदार से दुव्यर्वहार करने लगे। इस पर हवलदार अवसाद में चला गया और थाने की इमारत की छत पर चढ़ गया। इसकी भनक अन्य पुलिसकर्मियों को लगी तो वे राघवेंद्र को पकड़कर नीचे लाए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रणवीर ने पुलिस उपायुक्त को लिखित शिकायत दी
लाजपत नगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर रणवीर ने थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश की पुलिस उपायुक्त राजेश देव को सोमवार शाम को लिखित शिकायत दी। फोन नहीं उठाने पर सत्यप्रकाश ने समकक्ष इंस्पेक्टर रणवीर की 23 सितंबर को गैरहाजिरी लगा दी थी। इसके बाद रणवीर ने डीडी इंट्री कर दी थी। रणवीर ने अपनी शिकायत में हवलदार के साथ हुए दुव्यर्वहार को लिखा है। उन्होंने ये भी लिखा है कि थानाध्यक्ष के व्यवहार के कारण सब-इंस्पेक्टर थाने से ट्रांसफर कराकर जा रहे हैं। पहले थाने में 12-14 एसआई थे। अब तीन से चार रह गए हैं। रणवीर ने कई और घटनाओं को जिक्र किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed