फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   police shows pics of suspects to the villagers

याकूबपुर-पतवारी के पास पुलिस ने दिखाए बदमाशों के फोटो

Mon, 20 Jan 2020 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
police shows pics of suspects to the villagers
याकूबपुर-पतवारी के पास पुलिस ने दिखाए बदमाशों के फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। गौरव चंदेल की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी पुलिस ने ग्रेनो वेस्ट में बदमाशों का ठिकाना होने की आशंका मिलते ही सुरागकशी शुरू कर दी है। पुलिस ने सादुल्लापुर, जलालपुर के पास के गांव रोजा याकूबपुर, पतवारी आदि गांव के पास उनकी तलाश शुरू की है। पुलिस मिर्ची गैंग के सरगना आशु समेत अन्य संदिग्ध बदमाशों के फोटो दिखाकर उसकी व उसके गुर्गों की तलाश कर रही है।
दरअसल, गौरव चंदेल के मोबाइल की अंतिम लोकेशन जलालपुर और सादुल्लापुर की मिली थी। गौरव का मोबाइल वारदात की रात लगभग पौने तीन बजे तक चालू रहा था। शुरुआत में मोबाइल लोकेशन बदली लेकिन बाद में स्थिर हो गई। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों का इसी लोकेशन के आसपास कोई न कोई गुर्गा रहता है या फिर उनका यहां स्थायी ठिकाना है। पुलिस को उम्मीद है कि आशु या अन्य संदिग्ध बदमाशों को आतेजाते हुए यहां लोगों ने देखा होगा। इसलिए वह लोगों को उसके फोटो आदि दिखाकर पूछताछ कर रही है। जलालपुर और सादुल्लापुर के पास सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने रोजा याकूबपुर और पतवारी गांव के पास रुख किया है।
विज्ञापन

ट्विटर पर चलाया अभियान, सीबीआई जांच की मांग
ग्रेटर नोएडा। शहर के लोगों ने रविवार को ट्विटर और सोशल मीडिया पर ‘हैशटैग जस्टिस फॉर गौरव चंदेल’ अभियान चलाया। लोगों ने सीएम योगी आदित्यनाथ, डीजीपी ओपी सिंह एवं अन्य अधिकारियों को टैग कर हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, कई लोगों ने इस मामले में पुलिस के हाथ अब तक ठोस सुराग न लगने पर सवाल उठाते हुए सीबीआई जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टियागो के पास निगरानी कर रहीं थी पुलिस टीमें
ग्रेटर नोएडा। गाजियाबाद पुलिस ने जिस दिन गौरव चंदेल की कार बरामद की थी। उसी दिन पुलिस को लूटी गई टियागो कार भी मिल गई थी। लेकिन पुलिस टीम ने टियागो को कब्जे में लेने के बजाय उसकी निगरानी के लिए आसपास टीम छोड़ दी थीं। पुलिस को आशंका थी कि कार लेने के लिए बदमाश आ सकते हैं। वहीं, पुलिस को यह भी आशंका थी कि जहां टियागो कार खड़ी है, उसके आसपास कहीं बदमाश रहते हैं और वह कार खड़ी कर घर में चले गए हैं। इसके चलते पुलिस उनके आने का इंतजार कर रही थी लेकिन जब बदमाश नहीं आए तो पुलिस ने कार कब्जे में ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed