{"_id":"6639036e659d0135b7091690","slug":"police-seized-drugs-worth-more-than-rs-400-crore-in-seven-months-noida-news-c-1-gnd1002-1669142-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पुलिस ने सात महीने में 400 करोड़ से अधिक की ड्रग्स पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पुलिस ने सात महीने में 400 करोड़ से अधिक की ड्रग्स पकड़ी
विज्ञापन
पुलिस ने सात महीने में 400 करोड़ से अधिक की ड्रग्स पकड़ी
इनमें गांजा, स्मैक से लेकर सिंथेटिक ड्रग्स तक शामिल
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गौतमबुद्घ नगर पुलिस कमिश्नरेट ने पिछले सात महीने में 400 करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग्स पकड़ी है। इनमें गांजा, स्मैक से लेकर सिंथेटिक ड्रग्स तक शामिल है। पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से सोमवार को इसकी आधिकारिक जानकारी दी गई है। पुलिस कमिश्नरेट के रडार पर अभी भी नशे की तस्करी में शामिल तस्कर हैं। इसके लिए पुलिस टीम काम कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, एक अक्तूबर 2023 से 30 अप्रैल 2024 तक नारकोटिक्स/आबकारी अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। इस दौरान पुलिस ने तीनों जोन से नारकोटिक्स अधिनियम के तहत 389 आरोपियों की गिरफ्तारी की है। इन आरोपियों के पास से 1593 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़, 14.67 किलोग्राम स्मैक अनुमानित कीमत करीब 60 लाख, 26.670 किलोग्राम एमडीएमए अनुमानित कीमत करीब 150 करोड़ रूपये है। वहीं ड्रग्स बनाने के उपकरण व रॉ मेटेरियल, केमिकल से लेकर 200 करोड़ का एमडीएमए/मैथ ड्रग्स बरामद किया गया है। इसमें नोएडा कमिश्नरेट पुलिस की टीम के साथ-साथ क्राइम रेस्पांस टीम की तरफ से कार्रवाई की गई है। इस दौरान सीआरटी टीम ने जूम एप के माध्यम से लग्जरी कार रेंट पर लेकर गांजा तस्करी करने वाले तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।