फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police search Vikas dubey ffrom court to Film City

विकास दुबे की तलाश में कोर्ट से लेकर फिल्म सिटी तक दौड़ी पुलिस

Thu, 09 Jul 2020 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Police search Vikas dubey ffrom court to Film City
नोएडा जोन के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह के नेतृत्व में वाहनों की जांच करती पुलिस टीम।
विकास दुबे की तलाश में कोर्ट से लेकर फिल्म सिटी तक दौड़ी पुलिस
विज्ञापन

नोएडा। कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद फरार गैंगस्टर विकास दुबे के नोएडा आने की सूचना के बाद जनपद में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। बुधवार सुबह कोर्ट और शाम को फिल्म सिटी के किसी चैनल में आत्मसमर्पण करने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद सुबह से लेकर शाम तक कोर्ट परिसर से लेकर, बॉर्डर, चौराहों, होटल आदि में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। फिल्म सिटी में बुधवार को पुलिस का कड़ा पहरा रहा। कमिश्नरेट पुलिस की टीम और एलआईयू को अलर्ट कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, विकास मंगलवार को फरीदाबाद में देखा गया था। इसके बाद यह बात सामने आई कि विकास राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ही कहीं न कहीं छिपा हुआ है। देर रात को ही नोएडा पुलिस को हाई अलर्ट कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल पर विकास दुबे की तस्वीरें भेजी गई। बुधवार सुबह पहले पुलिस को यह इनपुट मिला कि विकास सूरजपुर कोर्ट में आकर आत्मसमर्पण कर सकता है। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट परिसर में चेकिंग की। सुबह से ही नोएडा के डीएनडी, चिल्ला, कालिंदी कुंज आदि महत्वपूर्ण बॉर्डर पर पुलिस ने एक-एक वाहन की जांच की। वाहनों में बैठे हर व्यक्ति को पुलिस ने देखकर जाने दिया। दोपहर बाद पुलिस को यह इनपुट मिला कि वह पुलिस के डर से फिल्म सिटी के किसी चैनल में लाइव शो के दौरान आत्मसमर्पण कर सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम अलर्ट हो गई और फिल्म सिटी के चारों तरफ पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। फिल्म सिटी जाने वाले हर एंट्री एग्जिट प्वाइंट पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। हर वाहन और लोगों की जांच के बाद फिल्म सिटी के अंदर प्रवेश करने की अनुमति दी गई। फिल्म सिटी के आसपास की सड़कों पर भी पुलिस टीम तैनात रही और वाहनों की चेकिंग करती रही।
विज्ञापन

ओयो होटल और पीजी पर पुलिस की नजर
जिले में सैकड़ों की संख्या में ओयो होटल और पीजी का संचालन होता है। पुलिस की अब इन पर नजर है। जिस तरह से विकास फरीदाबाद में ओयो होटल में रुका था। उसी तरह आशंका जताई जा रही है कि अगर विकास नोएडा आता है तो वह पीजी और ओयो होटल में रुक सकता है। सेक्टरों के अंदर घरों में कई ऐसे पीजी चलते हैं जिसकी जानकारी पुलिस को भी नहीं है। यह नोएडा पुलिस के लिए सिरदर्द साबित हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने बुधवार दिन और रात को कई होटल और पीजी में जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान या एमपी में भागने की आशंका
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, विकास ने पहले पुलिस से बचने के चक्कर में टीवी चैनल पर आत्मसमर्पण करने की तैयारी की थी, लेकिन इसमें जब वह सफल नहीं हो पाया तो आशंका है कि वह नोएडा की तरफ नहीं आकर हरियाणा के रास्ते राजस्थान या मध्यप्रदेश चला गया हो। कुछ पुलिस अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि वह पुलिस से बचने के चक्कर में चंबल भी जा सकता है।
चेकिंग के दौरान बॉर्डर और एलिवेटेड रोड पर लगा जाम
नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर पीक आवर में सुबह और शाम पहले से ही जाम लग रहा है। बुधवार को विकास को लेकर पुलिस ने जब सघन चेकिंग अभियान शुरू किया तो शाम को डीएनडी और कालिंदी कुंज के पास जाम लग गया। डीएनडी पर पहले की तरह ही दो लेन से वाहनों को गुजारा गया। दबाव अधिक होने पर एक अतिरिक्त लेन खोल दी गई। धीरे-धीरे दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर यातायात सामान्य हो गया। वहीं, शहर में एलिवेटेड रोड से लेकर सेक्टर-60 चौराहे तक जाम से लोगों को जूझना पड़ा।

विकास दुबे के एनसीआर में होने की सूचना के बाद पूरी तैयारी के साथ वाहनों की चेकिंग की जा रही है। नोएडा दिल्ली बॉर्डर से लेकर शहर के प्रमुख सड़कों, मार्केट, होटलों में जांच की जा रही है।
- एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह, नोएडा जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed