फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police saved the life of an elderly couple from the fire

Noida News: पुलिस ने आग से बचाई बुजुर्ग दंपती की जान

Sun, 02 Jul 2023 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 07:30 PM IST
विज्ञापन
Police saved the life of an elderly couple from the fire
गीता कॉलोनी में चार मंजिला इमारत के भूतल पर दुकान में लगी थी आग
विज्ञापन

पड़ोसी की छत से मकान में दाखिल हुई पुलिस, कंधे पर बाहर निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
गीता काॅलोनी में रविवार सुबह चार मंजिला इमारत के भूतल पर आचार की दुकान के बिजली मीटर में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आननफानन में दुकान में मौजूद आधा दर्जन कर्मचारी सामने के दरवाजे से बाहर निकल गए, लेकिन काम करने वाले बुजुर्ग दंपती फंस गए। कुछ देर में ही आग ने भीषण रूप ले लिया। मौके पर पहुंचे हवलदार गौरव पड़ोसी के घर से दुकान की छत पर पहुंचा और दरवाजे को तोड़कर चौथी मंजिल पर फंसे दंपती को सकुशल बाहर निकाल लिया। वहीं, दमकलकर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह 11:04 बजे झील खुरंजा में अचार की दुकान में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद गीता कालोनी थाना प्रभारी सत्यवान के साथ एएसआई बिशन दत्त जोश, विकास, हवलदार गौरव, हिमांशु, तरुण व दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। इस बीच आग पूरे मकान में फैल चुकी थी। पुलिसकर्मियों को पता चला कि दुकान में काम करने वाले मलकागंज निवासी होती लाल (62) व पत्नी चंद्रावती (61) अंदर फंसे हुए हैं। पुलिसकर्मी तुरंत पड़ोसी के घर से दुकान की छत पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर गए। इमारत में धुआं भरा हुआ था। पुलिसकर्मियों ने देखा कि धुएं के बीच बुजुर्ग दंपती चौथी मंजिल पर फंसे हुए हैं। इसके बाद हवलदार गौरव ने जान की परवाह न करते हुए महिला को कंधे पर उठाया और छत के जरिये पड़ोसी के मकान में ले गया। इसी तरह से बुजुर्ग को भी बाहर निकाला गया। धुएं की वजह से बुजुर्ग को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जिन्हें बाद में छुट्टी दे दी गई। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बुजुर्ग दंपती की जान बचाई। सराहनीय काम के लिए पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed