फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police confiscated money, relatives created a ruckus

पुलिस ने जब्त किए रुपये, परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 05 Feb 2022 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Police confiscated money, relatives created a ruckus
दनकौर। एसएसटी टीम दनकौर पुलिस ने शुक्रवार को मंडी श्याम नगर क्षेत्र से कार सवार युवक सागर कसाना से 2.49 लाख रुपये और बीटा-2 थाना पुलिस ने परी चौक से रोहिणी (दिल्ली) के वरुण से 97 हजार रुपये बरामद किए हैं। ठोस जानकारी नहीं देने पर पुलिस ने रुपये जब्त कर लिए। इसके बाद फरीदाबाद निवासी सागर कसाना के परिजन दनकौर कोतवाली पहुंचे और उन्होंने हंगामा किया। आरोप था कि युवक अपनी बहन की लग्न के लिए रुपये लेकर जा रहा था। लेकिन उन्हें समझा-बुझाकर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रही है। पुलिस दनकौर और बीटा-2 थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान रुपये मिलने पर युवकों से पूछताछ की गई। लेकिन वह रुपयों के संबंध में ठोस जानकारी नहीं दे पाए। परिजन का कहना था कि सागर की बहन की शुक्रवार शाम लग्न गुलावठी जा रही थी। वह दनकौर से रिश्तेदारों को लेकर वहां जाने वाले थे। सागर रुपये लेकर जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने रुपये बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि नियमों के अनुसार कार्रवाई की गई है। बरामद रकम के संबंध में कोई बैंक आदि के कागज युवक नहीं दिखा पाया था। इसके चलते पुलिस ने रुपये जब्त कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed