{"_id":"64807c58f15fe09bb00d03a3","slug":"police-arrested-the-youth-accused-of-misdeed-the-girl-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार, चॉकलेट का लालच देकर की थी हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार, चॉकलेट का लालच देकर की थी हैवानियत
Wed, 07 Jun 2023 06:17 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 07 Jun 2023 06:17 PM IST
सार
एसीपी-2 ग्रेनो, सार्थक सेंगर ने बताया कि सोमवार को एक गांव निवासी बच्ची आइसक्रीम लेने के लिए जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में युवक मिला तो उसने बच्ची को चॉकलेट दिलाने का लालच दिया और अपने घर ले राकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म।
- फोटो : social media
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के जारचा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने आठ साल की मासूम को चॉकलेट का लालच देकर घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को करीब तीन घंटे तक अपने घर में रखा और परिजन ने तलाश की आरोपी फरार हो गया। पीड़ित परिजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसीपी-2 ग्रेनो, सार्थक सेंगर ने बताया कि सोमवार को एक गांव निवासी बच्ची आइसक्रीम लेने के लिए जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में युवक मिला तो उसने बच्ची को चॉकलेट दिलाने का लालच दिया और अपने घर ले राकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची को करीब 3 घंटे अपने घर में बंद रखा।
विज्ञापन
जब बच्ची काफी समय तक घर न पहुंची तो परिजन तलाश करने आरोपी के घर भी पहुंच गए। मगर परिजन को देखते ही आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग गया। रोती हुई बच्ची ने घटना के बारे में परिजन को बताया। पीड़ित मां की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी शेखर को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पोक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है।
विज्ञापन