फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police alert on Ramzan and Holi

Noida News: रमजान के दूसरे जुमे पर इबादत में डूबा शहर, मस्जिदों में उमड़ी भीड़

Fri, 27 Feb 2026 08:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
Police alert on Ramzan and Holi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा। रमजान के दूसरे जुमे की नमाज के मौके पर शहर का माहौल पूरी तरह इबादत और अकीदत में रंगा नजर आया। शुक्रवार सुबह से ही रोजेदारों में खास उत्साह देखने को मिला। दोपहर होते-होते शहर की प्रमुख मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों ने देश-प्रदेश की खुशहाली, अमन-चैन और इंसानियत की सलामती के लिए दुआएं मांगीं।

जामा मस्जिद, सेक्टर-8, नूरानी मस्जिद, सेक्टर 16, मदीना मस्जिद, सेक्टर 31, मस्जिद गरीब नवाज, सेक्टर-10 आदि मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचे। इमामों ने भी रोजे की अहमियत बताई और लोगों से भाईचारे, सब्र और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश दिया। महिलाओं ने घरों में रहकर इबादत की और रहमत और बरकत की दुआएं मांगीं।
विज्ञापन

------- फोटो
दूसरे जुमे पर परिवार, शहर और देश में शांति के लिए दुआ की। रमजान हमें सब्र, शुक्र और जरूरतमंदों की मदद का पैगाम देता है। - मोहम्मद निहार
---- फोटो


रमजान इबादत और आत्मचिंतन का महीना है। जुमे की नमाज में शामिल होकर दिल को सुकून मिलता है। - फरमान मलिक



----------फोटो



रमजान भाईचारे और एकता का संदेश देता है। समाज में हमेशा मोहब्बत और शांति बनी रहे, यही दुआ है। - अमजत हुसैन

रमजान और होली पर पुलिस अलर्ट
रबूपुरा (संवाद)। रमजान के दूसरे जुमे और होली के पर्व को देखते हुए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही। जामा मस्जिद समेत सभी मस्जिदों में पुलिस कर्मी तैनात रहे और हर आने-जाने वालों पर नजर रखी। वहीं शुक्रवार को जुमे की नमाज के लिए बड़ी संख्या में रोजेदार जामा मस्जिद पहुंचे। युवा और बुजुर्गों के साथ बच्चे भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed