{"_id":"64a319a935c2d35f3209f394","slug":"pod-taxi-one-more-stepauthority-issued-global-tender-grnoida-news-c-23-1-noi1091-12030-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पॉड टैक्सी एक कदम और...प्राधिकरण ने जारी किया ग्लोबल टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पॉड टैक्सी एक कदम और...प्राधिकरण ने जारी किया ग्लोबल टेंडर
विज्ञापन
पॉड टैक्सी एक कदम और ...प्राधिकरण ने जारी किया ग्लोबल टेंडर
-भारत में यमुना प्राधिकरण क्षेत्र की पहली होगी पॉड टैक्सी परियोजना
-641 करोड़ रुपये पीपीपी मॉडल पर खर्च कर चलाई जाएगी पॉड टैक्सी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में एयरपोर्ट से फिल्म सिटी और औद्योगिक सेक्टरों को जोड़ने के लिए पॉड टैक्सी का शासन से मंजूरी के बाद एक कदम और बढ़ गया है। यीडा ने इसका निर्माण कराने के लिए ग्लोबल टेंडर जारी कर दिया है। अब 10 अगस्त को बिड खोली जाएगी और इससे पहले प्रीबिड बैठक होगी।
दरअसल, फिल्म सिटी, नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और औद्योगिक सेक्टरों से जोड़ने के लिए एलिवेटिड ट्रैक पर बिना चालक वाली पॉड टैक्सी यमुना प्राधिकरण चलाएगी। इसके लिए पिछले माह में केबिनेट ने मंजूरी दे दी थी। साथ ही 2026 तक इसे चलाने का लक्ष्य दिया है। यह दुनिया का सबसे लंबा 14.6 किमी का कॉरिडोर होगा और इस पर 12 स्टेशन व 112 पॉड चलाए जाएंगे। नोएडा एयरपोर्ट से फिल्म सिटी तक 60 रुपये में सफर तय किया जा सकेगा। इसे पीपीपी मॉडल पर तैयार किया जाएगा और 35 साल का अनुबंध होगा। पॉड टैक्सी 14 साल पहले 18 देशों में शुरू हुई थी और यह परियोजना अब केवल 8 देशों में ही चल रही है, विदेशों में सबसे अधिक 12.2 किमी का कॉरिडोर है।
यह होंगे 12 स्टेशन
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सेक्टर-35, सेक्टर-34, सेक्टर-33, सेक्टर-32, सेक्टर-29, सेक्टर-21 में तीन, सेक्टर-28 में दो स्टेशन बनाए जाएंगे। पॉड टैक्सी यीडा के 60 मीटर, 75 मीटर और 100 मीटर रोड पर ही चलाई जाएगी। इन रूट पर एयरपोर्ट से फिल्म सिटी केवल 6 किमी है। जबकि हैंडीक्राफ्ट पार्क, एमएसएमई पार्क, अपैरल पार्क, टॉय पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क समेत अन्य औद्योगिक परियोजनाओं से जोड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
पॉड टैक्सी को मंंजूरी पहले ही मिल गई थी, अब ग्लोबल टेंडर जारी कर दिया है। 10 अगस्त को टेंडर ओपन किया जाएगा। इनमें उन देशों में विज्ञापन निकलवाया जा रहा है, जहां पर पहले से पॉड चल रही है।
डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण।