{"_id":"67cc58d80114191b2a0e77d4","slug":"pms-promise-proved-false-aap-noida-news-c-340-1-del1004-82596-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री का वादा झूठा निकला : आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री का वादा झूठा निकला : आप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला समृद्धि योजना पर आतिशी ने साधा निशाना, कहा-महिलाएं करती रहीं संदेश का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला समृद्धि योजना को लेकर आप ने शनिवार को भाजपा पर निशाना साधा। पार्टी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री का वादा झूठा निकला। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली की महिलाएं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने बैंक खातों में 2,500 रुपये के संदेश का इंतजार करती रहीं।
भाजपा ने चुनाव के समय मतदाताओं को गुमराह किया है। भाजपा के दूसरे वादे भी इसी तरह झूठे साबित होंगे। विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया था कि भाजपा सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी दी जाएगी और 8 मार्च तक महिलाओं के खातों में पैसे पहुंचने शुरू हो जाएंगे। भुगतान शुरू करने के जगह सरकार ने केवल चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। इधर, पलटवार करते हुए मंत्री आशीष सूद ने कहा कि आतिशी के पास कोई काम नहीं है। वे केवल आरोप ही लगाती रहती हैं। सरकार ने अपना वादा पूरा किया। जल्द ही पोर्टल पर पंजीकरण शुरू हो जाएगा।