Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Plots will be given to farmers in developed sectors, proposal will go to the board

Noida News: विकसित सेक्टरों में दिए जाएंगे काश्तकारों को भूखंड, बोर्ड में जाएगा प्रस्ताव

Mon, 09 Feb 2026 08:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
Plots will be given to farmers in developed sectors, proposal will go to the board
- जिन काश्तकारों को आबादी के पास सात फीसदी भूखंड नहीं मिल पा रहे, उन्हें सेक्टरों के अंदर भूखंड दिए जाने की तैयारी
विज्ञापन

- 103 गांव में रोस्टर बनाकर दिए जाएंगे भूखंड

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी में काश्तकारों को सात फीसदी आबादी भूखंड दिए जाने के लिए यीडा अब विकसित सेक्टरों में आवंटन करने की तैयारी में जुट गया है। जिन काश्तकारों को आबादी के पास जमीन की कमी की भूखंड नहीं मिल पा रहा है उन्हें विकसित सेक्टरों में भूखंड दिए जाने के लिए बोर्ड में प्रस्ताव रखा जाएगा।
सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि काश्तकारों की समस्या का समाधान करने के लिए योजना बनाई गई है। इसमें ग्रामवार योजना बनाकर भूखंडों के विवाद खत्म किए जाएंगे। वहीं, जहां भूखंड की संख्या काश्तकारों की संख्या से कम है। ऐसे काश्तकारों की सूची तैयार कर बोर्ड से अनुमति लेकर नजदीक के विकसित सेक्टर में उन्हें भूखंड दिए जाने का प्रयास किया जाएगा। एसीईओ राजेश कुमार से ऐसे आवंटन की भी अलग से सूची बनाने के लिए कहा गया है जिन भूखंड की जमीन पर कोई विवाद नहीं है। यहां विकास कराते हुए कब्जा दिलाने का काम पहले किया जाएगा। इसके बाद विवादित भूखंड के प्रकरणों का निस्तारण प्राधिकरण करेगा।
विज्ञापन

प्राधिकरण की योजना है कि सभी 103 गांवों इसी तरह काश्तकारों के आबादी भूखंड नियोजित कराए जाएं। पहले चरण में शामिल 29 गांव में लंबित भूखंड काश्तकारों को दिए जाने हैं। अभी 6263 काश्तकारों को आरक्षण पत्र निर्गत कर दिए गए हैं। इनमें से 4246 भूखंड नियोजित हो गए हैं। अभी 2017 भूखंड नियोजित होने बाकी हैं। नियोजित भूखंड के भी विकास कार्य प्राधिकरण तेज करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed