फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pledge taken to preserve unity, service spirit and cultural heritage

Noida News: एकजुटता, सेवा भावना और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का लिया संकल्प

Sun, 14 Sep 2025 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 09:33 PM IST
विज्ञापन
Pledge taken to preserve unity, service spirit and cultural heritage
नोएडा पंजाबी समाज की ओर से नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। सेक्टर-51 वेडिंग विला में नोएडा पंजाबी समाज की ओर से नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज की एकजुटता, सेवा भावना और सांस्कृतिक धरोहर को संजोकर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अरदास के साथ हुई जिसके बाद सभी अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पंजाबी समाज ने हमेशा राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाई है।

पंजाबी गीत और लोकनृत्य ने सभी का मन मोह लिया। अंत में गाजियाबाद व दिल्ली से आई संस्थाओं ने नई कार्यकारिणी को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन समाज के संयोजक विपिन मल्हन ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, भाजपा नोएडा अध्यक्ष महेश चौहान, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, विमला बाथम, मनोज गुप्ता, गणेश जादव, उमेश त्यागी, धर्मेन्द्र चौहान समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। ॉ
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी
नवनिर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष राजीव अजमानी, महासचिव रणधीर सिंह, कोषाध्यक्ष नीरू शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप मेहंदीरत्ता, राकेश कोहली, सूरज वर्मा को बनाया गया। उपाध्यक्ष वीके सेठ, राहुल नय्यर, संदीप विरमानी को व सचिव संजीव भयाना, जतिन मेहता, भूपेंद्र सिंह को, संयुक्त कोषाध्यक्ष रोहित ढींगरा को, संयुक्त सचिव प्रीतपाल सबरवाल, अजय भूटानी, परमजीत सिंह बमराह, इंदर मोहन कुमार, गिरीश नारंग को, मीडिया प्रभारी मनिंदर सिंह रयात (प्रिंट), अजय सरीन (सोशल मीडिया) को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed