{"_id":"681dffbb710820734601e26b","slug":"players-will-show-their-strength-in-national-level-competition-noida-news-c-1-gnd1002-2925883-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे खिलाड़ी
विज्ञापन
नोएडा(संवाद)। शहर के 15 बैडमिंटन खिलाड़ी गोवा जाएंगे। इसके लिए अभ्यास जारी है। बैडमिंटन कोच ने बताया कि 15 मई से सात दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित होनी है। जहां जिले के कुल 15 खिलाड़ी शामिल होने गोवा जाएंगे। इसके लिए बच्चों का लगातार अभ्यास कराया जा रहा है।
शहर के सेक्टर 21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में बैडमिंटन खिलाड़ियों का अभ्यास जारी है। बैडमिंटन कोच आनंद खरे ने बताया कि आगामी 15 मई से गोवा में ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग टूर्नामेंट का आगाज होना है। जहां देशभर के करीब 3 हजार से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शहर के कुल 15 बैडमिंटन खिलाड़ी हिस्सा लेने गोवा जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि यह टूर्नामेंट लगातार सात दिनों यानी 22 मई तक चलेगा। इसमें नोएडा स्टेडियम में अभ्यास में सार्थक सोम, श्रति चौहान, अरनव यादव, साक्षी समेत कुल 15 खिलाड़ी शामिल हैं। आनंद खरे ने बताया कि नोएडा स्टेडियम के खिलाड़ियों को देश विदेशों में उनको अपनी पहचान दिलाने के लिए अभ्यास कराया जाता है।