फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Plan to develop the Ayurvedic hospital into a Panchakarma center.

Noida News: आयुर्वेदिक चिकित्सालय को पंचकर्म केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना

Sun, 11 Oct 2026 10:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Plan to develop the Ayurvedic hospital into a Panchakarma center.
प्रदेश के प्रमुख सचिव आयुष रंजन कुमार ने चिकित्सालय का किया निरीक्षण
विज्ञापन

यमुना सिटी। जेवर क्षेत्र के भाईपुर ब्राह्मण स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय को पंचकर्म केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है। इसके तहत शनिवार को प्रदेश के प्रमुख सचिव आयुष रंजन कुमार ने चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पंचकर्म इकाई की व्यवस्थाओं, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने चिकित्सालय परिसर में पंचकर्म हट स्थापित करने और औषधीय पौधे लगाकर आयुष वाटिका विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही पंचकर्म चिकित्सा के लिए जरूरी उपकरण, प्रशिक्षित कर्मचारियों और औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। प्रदेश में 200 राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में आधुनिक मानकों के अनुरूप पंचकर्म यूनिट स्थापित की जा रही हैं। इसी क्रम में भाईपुर ब्राह्मण के चिकित्सालय को पंचकर्म केंद्र के रूप में विकसित किया जाना है। पंचकर्म सेवाओं के माध्यम से मधुमेह, गठिया, कमर दर्द, सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस और मोटापे जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों को उनकी जरूरत के अनुसार आयुर्वेदिक उपचार और परामर्श उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। प्रमुख सचिव ने चिकित्सालय में स्वच्छता बनाए रखने, दवाओं के उचित वितरण और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed