{"_id":"654162deec056cde7a04804d","slug":"pkl-four-thousand-spectators-will-be-able-to-watch-the-match-in-the-stadium-noida-news-c-1-gnd1002-1072301-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीकेएल : स्टेडियम में चार हजार दर्शक देख सकेंगे मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीकेएल : स्टेडियम में चार हजार दर्शक देख सकेंगे मैच
विज्ञापन
फोटो--
पीकेएल : स्टेडियम में चार हजार दर्शक देख सकेंगे मैच
- वीआईपी व वीवीआईपी के लिए 900 की क्षमता दर्शक दीर्घा भी होगी तैयार
रणजीत मिश्रा
नोएडा। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 10वें सीजन की तैयारी शुरू हो गई है। लीग 20 दिसंबर से तीन जनवरी तक सेक्टर-21ए स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगी। इसके ले आउट प्लान के मुताबिक इंडोर स्टेडियम में करीब 4000 दर्शक एक साथ मैच देख सकेंगे। एक महत्वपूर्ण खेल चैनल पर इसका प्रसारण किया जाएगा।
आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि नोएडा इंडोर स्टेडियम को पहली बार लीग की मेजबानी मिली है। इससे पहले ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के इंडोर स्टेडियम में प्रो कबड्डी लीग के दो सीजन सफल रहे हैं। इसमें दिल्ली व हरियाणा की टीमों के के समर्थन के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों के आने की उम्मीद है।
-- --
इंडोर के सेंट्रल में बनेगा मेन एरिना:
इंडोर स्टेडियम के प्रबंधक अमित सिंह ने बताया कि नोएडा इंडोर स्टेडियम के सेंट्रल हिस्से में मुख्य एरिना को प्लान किया जा रहा है। इसका एरिया तकरीबन 29 मीटर का होगा। इसके अलावा एक वॉर्म अप क्षेत्र भी होगा। जो एरिना के पूर्वी हिस्से में वीआईपी सीटिंग एरिया के पीछे होगा। इसमें संशोधन की भी संभावना है।
विज्ञापन
-- -
600 वीआईपी व 300 वीवीआईपी के लिए भी तैयारी
इंडोर स्टेडियम में आम दर्शकों के अलावा मुख्य एरिना के पास ही 600 वीआईपी व 300 वीवीआईपी के लिए दर्शक दीर्घा बनाई जाएगी। इसे जरूरत के हिसाब से घटाया या बढ़ाया जा सकता है।
- विकास कुमार, ऑपरेशन हेड एंड एचआर जीएमआर ग्रुप।