फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pistol robber arrested from MP police inspecter

एमपी के दरोगा से पिस्टल लूट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Feb 2021 01:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Pistol robber arrested from MP police inspecter
नोएडा। मध्यप्रदेश पुलिस के दरोगा से सेक्टर-18 में दिनदहाड़े पिस्टल लूट के मुख्य आरोपी को कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी त्रिलोकपुरी, दिल्ली निवासी राजकुमार तिवारी उर्फ संजय तिवारी के पास से लूटी हुई पिस्टल और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस मामले में पहले ही पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन

नोएडा जोन के अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रविवार रात को रजनीगंधा अंडरपास के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से एमपी पुलिस के दरोगा रशीद परवेज खान से लूटी हुई पिस्टल, 10 कारतूस व वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। आरोपी ने 18 दिसंबर को सेक्टर-18 स्थित आईसीआईसीआई बैंक के सामने दिनदहाड़े लूटी थी।
विज्ञापन

दिसंबर में एक फ्रॉड केस की जांच के लिए मध्य प्रदेश पुलिस की जबलपुर स्टेट साइबर सेल के सब इंस्पेक्टर पंकज साहू राशीद परवेज खान व अन्य पुलिसकर्मी नोएडा आए थे। मामले में पुलिसकर्मियों का आरोपियों से लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। इसमें लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पहले ही सेक्टर-12 निवासी सूर्यभान यादव, खोड़ा निवासी शशिकांत यादव, सब इंस्पेक्टर राशिद परवेज खान, पंकज साहू व कांस्टेबल आसिफ खान को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस जांच में पता चला था कि पैसों के विवाद में पिस्टल लूटी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed