फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   pickel boll tourament

Noida News: दिल्ली ओपन पिकलबॉल टूर्नामेंट में यूपीए के खिलाड़ियों का धमाकेदार प्रदर्शन

Fri, 05 Sep 2025 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
pickel boll tourament
फोटो है
विज्ञापन

-28 से 31 अगस्त तक दिल्ली ओपन पिकलबॉल टूर्नामेंट 2025 का हुआ था आयोजन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। 28 से 31 अगस्त तक दिल्ली ओपन पिकलबॉल टूर्नामेंट 2025 को शानदार सफलता मिली, और इसमें देश की पिकलबॉल प्रतिभाओं ने प्रदर्शन किया। विभिन्न राज्यों के 850 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न श्रेणियों में भाग लिया और इस टूर्नामेंट में नोएडा के खिलाड़ियों ने विभिन्न पदक जीते। सिरी फोर्ट सेंटर कोर्ट में फाइनल मैच में विजेताओं नकद पुरस्कारों से नवाजा गया।



यूपीए दल ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और कई पदक जीते। इसमें नोएडा के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इसमें सेक्टर 79 स्थित महागुन मिराबेला निवासी ऋचा तोमर ने तीन अलग-अलग वर्गों में तीन स्वर्ण पदक जीते। दिव्या टंडन ने अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीता। सेक्टर 76 स्थित आम्रपाली प्रिंसली एस्टेट निवासी अमित सक्सेना ने अपने शानदार प्रदर्शन से 1 स्वर्ण पदक जीता। सेक्टर 120 स्थित आम्रपाली जोडिएक निवासी राकेश गुप्ता ने कड़ी टक्कर देते हुए 2 रजत पदक हासिल किए। सेक्टर 121 स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी निवासी संजय तुली ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 1 रजत पदक जीता। सभी पदक विजेताओं को विश्व पिकलबॉल लीग के मालिक अमीन हाजी और मुख्य परिचालन अधिकारी चार्लोएट की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed