फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Physics poses a challenge in the AIIMS B.Sc. Nursing entrance exam; parents face hardship waiting in the heat.

Noida News: एम्स बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में फिजिक्स ने बढ़ाई चुनौती, अभिभावक धूप में रहे परेशान

Sun, 28 Jun 2026 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Physics poses a challenge in the AIIMS B.Sc. Nursing entrance exam; parents face hardship waiting in the heat.
- नोएडा केंद्र पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही, लेकिन बाहर बुनियादी सुविधाओं की कमी से अभिभावकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित निजी परीक्षा केंद्र पर शनिवार को एम्स बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इसमें मेरठ, अलीगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ, दिल्ली, राजस्थान सहित कई शहरों से अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा केंद्र के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं। एडमिट कार्ड और पहचान पत्र की जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। यह परीक्षा 19 एम्स संस्थानों की 1366 सीटों के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा 100 अंकों की थी और छात्रों को 2 घंटे का समय दिया गया। परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू होकर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले अधिकांश अभ्यर्थियों ने बताया कि फिजिक्स का पेपर सबसे कठिन रहा, जबकि केमिस्ट्री और बायोलॉजी अपेक्षाकृत आसान रही। कई छात्रों ने नीट परीक्षा भी दी है और अब परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

परीक्षा केंद्र के बाहर अभिभावकों और परिजनों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। धूप में बैठने, छाया और पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण लोग घंटों तक सड़क किनारे खड़े रहे। कई लोगों की तबीयत भी बिगड़ गई और कुछ लोग जमीन पर बैठकर या लेटकर इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन

कोट्स-
फिजिक्स का पेपर सबसे कठिन रहा, कई सवालों में समय लग गया। -श्रेया, अलीगढ़
पेपर का स्तर ठीक था, मैंने लगभग 95 सवाल सही करने का प्रयास किया है। -अन्या, नोएडा
सिलेबस से प्रश्न थे और मेरा पेपर अच्छा गया है। -पूर्ति मीणा, राजस्थान
तीन-चार घंटे धूप में खड़ा रहना पड़ा, कोई व्यवस्था नहीं थी। -अविनाश, आगरा
छाया और पानी की व्यवस्था होती तो अभिभावकों को राहत मिलती। -लविश, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed