फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   PHC waits for technician, halts viral fever, blood tests

Noida News: टेक्नीशियन के इंतज़ार में पीएचसी, वायरल बुखार, खून की जांचें ठप

Thu, 11 Dec 2025 07:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
PHC waits for technician, halts viral fever, blood tests
कासना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 18 माह से नहीं है टेक्नीशियन
विज्ञापन

-रोजाना आने वाले 50-60 मरीजों से घटकर संख्या 30-35 तक पहुंची
ग्रेटर नोएडा। कासना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में करीब डेढ़ साल से लैब टेक्नीशियन न होने के कारण यहां बुनियादी जांच तक ठप पड़ी है। जिससे मरीजों की दिक्कतें लगातार बढ़ रही हैं। हालात यह हैं कि जांच की सुविधाएं नहीं होने से मरीजों की संख्या में कमी देखी जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार करीब 18 महीने ग्रेटर नोएडा स्थित सरकारी अस्पताल की ओर से टेक्नीशियन की मांग की गई थी। लेकिन अभी तक वापसी नहीं हुई हैं।
पीएचसी में जांच के लिए पहले जहां प्रतिदिन 50 से 60 मरीज आते थे, वहीं अब संख्या घटकर 30 से 35 रह गई है। इनमें से अधिकतर गर्भवती होती हैं, जिन्हें जांच के अभाव में सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कासना पीएचसी पर अधिकतर लोग वायरल बुखार, ब्लड टेस्ट सहित अन्य सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए भी पहुंचते हैं। पीएचसी के प्रभारी मेडिकल ऑफिसर (एमओ) डॉ. संदीप खटाना ने बताया कि टेक्नीशियन की वापसी को लेकर कई बार शासन स्तर से मांग की जा चुकी है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

धूल फांक रही सीबीसी मशीन
एमओ के अनुसार पीएचसी को करीब छह महीने पहले कम्प्लीट ब्लड काउंट (सीबीसी) मशीन भी मिल चुकी है, लेकिन टेक्नीशियन न होने से मशीन बेकार पड़ी है। मरीजों को बीमारियों की जांच के लिए निजी अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ रहा है। इससे मरीजों को अधिक जेब ढीली करनी पड़ रही है। मरीज लक्ष्मी का कहना है कि यहां पर खून की जांच की व्यवस्था नहीं होने से बाहर से महंगे रेट में जांच करानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed