{"_id":"68f3d3d3a10ba7c8e0059934","slug":"pg-studies-will-be-conducted-in-almora-medical-college-na-news-c-232-1-shld1002-135374-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में होगी पीजी की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में होगी पीजी की पढ़ाई
Sat, 18 Oct 2025 11:22 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दिवाली पर जिले को बड़ी सौगात मिली है। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में पीजी कक्षाओं के संचालन के लिए शासनादेश जारी हो गया है। मेडिकल कॉलेज में पीजी स्तर पर 35 सीटें मिली है। कॉलेज में जल्द पीजी की कक्षाएं शुरू होंगी।
वर्ष 2021 में अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान (मेडिकल कॉलेज) की स्थापना हुई थी। मेडिकल कॉलेज में पीजी कक्षाओं के संचालन की अनुमति कई कारकों पर निर्भर करती है, जैसे राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ( एनएमसी) की मंजूरी, जरूरी बुनियादी ढांचे और फैकल्टी की उपलब्धता। करीब एक पखवाड़े पहले मेडिकल कॉलेज के पांचवे बैच के छात्र-छात्राओं के व्हाइट कोट सेरेमनी में पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मेडिकल कॉलेज में पीजी कक्षाएं जल्द शुरू करने की घोषणा की थी।
भारत सरकार के राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ( एनएमसी) से अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को पीजी स्तर पर 35 सीटों की मान्यता मिल गई है। पीजी की कक्षाएं संचालित होने से प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर होगी।