फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People will get a chance to build houses and factories in Yida

Noida News: यीडा में घर और फैक्ट्री बनाने का लोगों को मिलेगा मौका

Fri, 07 Jul 2023 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
People will get a chance to build houses and factories in Yida
यीडा में घर बनाने और फैक्ट्री खोलने का फिर मिलेगा मौका
विज्ञापन

- अगले सप्ताह लांच होगी 1200 आवासीय प्लॉट की योजना और चार सेक्टरों में 33 औद्योगिक प्लॉट की स्कीम
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में एक बार फिर लोगों को आशियाना बनाने और फैक्ट्री लगाने का मौका मिलेगा। इस बार 1200 लोग आवासीय प्लॉट पर घर बना सकेंगे जबकि 33 उद्यमियों का फैक्ट्री लगाने का सपना पूरा हो सकेगा। दोनों योजनाएं अगले सप्ताह तक लांच कर दी जाएंगी। आवासीय भूखंडों का ड्रॉ निकाला जाएगा, जबकि औद्योगिक भूखंड ई-नीलामी से आवंटित किए जाएंगे।
यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि इस बार सेक्टर-16 और सेक्टर-17 में 1200 आवासीय प्लॉट की योजना लाई जा रही है। इसमें 120, 162, 200 और 300 वर्गमीटर के भूखंड शामिल हैं। योजना में सेक्टर-18 और 20 के लेफ्टओवर प्लॉट भी इसमें शामिल किए गए हैं। इसमें प्राधिकरण ने एकमुश्त पेमेंट का प्लान रखा है। वहीं, उद्यमियों को फैक्ट्री लगाने के लिए सेक्टर-28, 29, 32 और सेक्टर-33 में औद्योगिक भूखंडों की योजना एमएसएमई श्रेणी के लिए लाई जाएगी। इसमें 450, 1000, 5000, 5200, 8000, 9000, 10000 और 16,631 वर्गमीटर के प्लॉट हैं।
विज्ञापन


अब सभी भूखंड हो सकेंगे नीलाम, प्राधिकरण ने लागू की रोलओवर नियमावली
ग्रेटर नोएडा। यीडा ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से सबक लेकर रोलओवर योजना लागू कर दी है। इसके मुताबिक अगर कोई भूखंड या योजना की नीलामी में तीन बोलीदाता नहीं आते हैं तो ऐसे मामलों में दो बार तारीख बढ़ाकर एक ही बिडर को यह प्लॉट दे दिया जाएगा। नोएडा और ग्रेनो ने करीब एक साल पहले रोलओवर योजना लागू कर दी थी। अहम है कि यीडा की पेट्रोल पंप और होटल की योजना फ्लॉप हो गईं थीं। बिडर नहीं आने के कारण कोई प्लॉट नहीं बिक पाया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
किसी भी योजना में ई-नीलामी के लिए कम से कम तीन नीलामीदाता होने चाहिए। मगर प्राधिकरणों की कई योजनाएं इसलिए फ्लॉप हो गई कि उनमें एक के अलावा कोई अन्य आवेदन नहीं आया। नोएडा और ग्रेनो प्राधिकरण ने पहले ही इस योजना को लागू कर दिया था। अब यीडा ने भी इसे लागू कर दिया है। इससे अब सभी स्कीम बेची जा सकेंगी।- डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed