फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People troubled by mud and waterlogging on the road.

Noida News: सड़क पर कीचड़ और जलभराव से लोग परेशान

Sat, 12 Sep 2026 07:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
People troubled by mud and waterlogging on the road.
ऊषा शर्मा
- यमुना सिटी के भुन्ना तगा गांव में बारिश के बाद सड़क बनी तालाब, गड्ढे नहीं दिखने से हादसों का खतरा
विज्ञापन

फोटो-

संवाद न्यूज एजेंसीयमुना सिटी। रबूपुरा के भुन्ना तगा गांव से मकसूदपुर और कलूपुरा जाने वाला मुख्य मार्ग बारिश के बाद तालाब में तब्दील हो गया है। सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण सड़क की स्थिति भी लगातार खराब होती जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार प्राधिकरण से शिकायत की गई, लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। सड़क पर पानी भरा होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं, जिससे वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों के लिए भी खतरा बना रहता है। कीचड़ के कारण बच्चों को सड़क से निकलने में परेशानी होती है। ग्रामीणों के अनुसार, कई बच्चे फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं।
यह बोले ग्रामीण-
बारिश के बाद अक्सर सड़क पर जलभराव और कीचड़ की समस्या बन जाती है, कई बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। -शिवराज शर्मा
रबूपुरा बाजार जाने के लिए इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हल्की बारिश में भी सड़क की हालत खराब हो जाती है। -हरवंश जाटव, चिंटू
मकसूदपुर से रबूपुरा आने का यह छोटा रास्ता है, दूसरे मार्ग से जाने पर कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। -अरमान मलिक
कीचड़ और टूटी सड़क के कारण बच्चे अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं और कई बार स्कूल जाना भी मुश्किल हो जाता है। -ऊषा शर्मा

ऊषा शर्मा

ऊषा शर्मा

ऊषा शर्मा

ऊषा शर्मा

ऊषा शर्मा

ऊषा शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed