{"_id":"69aef2a13b375a0b31067e1b","slug":"people-returned-after-the-festival-traffic-jams-occurred-due-to-increased-vehicles-on-the-roads-noida-news-c-1-noi1095-4030086-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: त्योहार बाद लौटे लोग, सड़कों पर वाहन बढ़ने से लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: त्योहार बाद लौटे लोग, सड़कों पर वाहन बढ़ने से लगा जाम
विज्ञापन
- फोटो
- छुट्टियां बिताकर लौटे लोग, दो किमी. की दूरी तय करने में लग गए बीस मिनट
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। होली की छुट्टियां बिताकर सोमवार को लोग काम पर लौटे तो सड़कों पर जाम लग गया। सरकारी और निजी दफ्तरों के कर्मचारी सुबह और शाम के समय जाम में फंसे रहे। सुबह के समय ही कई प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग गया। इसका अंदाजा भी इसी बात से लगाया जा सकता है कि मॉडल टाउन से सेक्टर-52 तक पहुंचने में वाहन चालकों को बीस मिनट से ज्यादा तक का समय लग गया।
कई स्थानों पर लोगों को सामान्य समय से दोगुना समय लगाकर सफर तय करना पड़ा। डीएनडी फ्लाईवे और चिल्ला बॉर्डर, सेक्टर 18, माॅडल टाउन, सेक्टर 71, सेक्टर 73,नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, सेक्टर-52 समेत कई मार्गों पर वाहन फंसे रहे। ट्रैफिक पुलिस को व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई स्थानों पर सिग्नल पार करने में ही लोगों को दस से पंद्रह मिनट तक का समय लग गया।