{"_id":"5f1879f68ebc3ea0712009f7","slug":"people-protest-in-gangwani-mewat-news-noi5250510151","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगवानी गांव में जलभराव, लोगों ने विरोध जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगवानी गांव में जलभराव, लोगों ने विरोध जताया
विज्ञापन
पुन्हाना। गंगवानी गांव में सड़क पर दो-दो फीट पानी भर जाने से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर ही धान रोपकर विरोध जताया। लोगों ने बताया कि पिनगवां-लुहिगा कलां रोड स्थित गांव गंगवानी में सड़कों में गहरे गड्ढे हैं। कई बार पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को इस बारे में अवगत करा चुुके हैं, लेकिन कई साल बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। गांव गंगवानी निवासी सुलेमान, दाऊद, इब्राहिम, दुकानदार बूत सिंह, रमजान, इमरत , मुस्ताक अहमद , सुलेमान ग्रामीण ने बताया कि न तो उनकी सरकार सुनती है और न ही अधिकारी। करीब 5 साल से सड़क टूटी है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क करीब 20 गांवों को जोड़ती है। बादली से गांव मामलिका को जाने वाली सड़क भी टूटी हुई है। लोगों के घरों में पानी भर जाता है। लोग बाल्टियों से पानी को घरों से बाहर फेंकते हैं। सड़क पर गंदा पानी भरा होने की वजह से दुकानदारों को भी परेशानी होती है।
गांव के सुलेमान, मुस्तकीम, नियाज मोहम्मद, बाबूराम, शाहरुख, हासिम, दाउद, रमजान ने बताया कि इसी सड़क पर मस्जिद, कब्रिस्तान, श्मशान घाट है। गांव का यह मुख्य रास्ता है। पानी भरने की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और बच्चों को होती है। कई बार लोग गिरकर घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
वहीं जब इस बारे में पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई नसीम अहमद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस सड़क को बनवाने के लिए टेंडर निकाला जाएगा और मरम्मत होगी। जल्द ही पानी निकाला जाएगा।