फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People protest for not arresting murderer

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर थाने के बाहर प्रदर्शन किया

Sat, 18 Jul 2020 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
People protest for not arresting murderer
फिरोजपुर झिरका। हिरवाड़ी गांव में पत्नी द्वारा अन्य लोगों के साथ मिलकर पति की हत्या करने के मामले में गिरफ्तारी नहीं होने पर लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग उठाई। वहीं पुलिस ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट के साथ-साथ अन्य जांच पूरी होने तक आरोपियों को गिरफ्तार करना अनुचित है।
विज्ञापन

हिरवाड़ी गांव के पीड़ित पक्ष इकबाल, नजीर, खलील, साहुन, जब्बार समेत अन्य ने झिरका पुलिस थाने में बताया कि हत्या के आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहे हैं, जिससे गांव में आरोपी पक्ष के बीच झगड़ा भयानक रूप ले सकता है। इसलिए पुलिस को सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि एक ओर तो पीड़ित परिवार के लड़के लियाकत को जहर देकर मार दिया दूसरा हत्या की मुख्य आरोपी की निगरानी करने में पीड़ित परिवार दिन-रात परेशान है। यह परेशानी पीड़ित परिवार को नहीं बल्कि पूरे गांव के लोगों को उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों की भीड़ को देखते हुए थाने के मुख्य दरवाजे को बंद कर दिया, काफी हंगामे के बाद पुलिस ने गांव के आधा दर्जन लोगों को अंदर बुलाया उसके बाद पुलिस व ग्रामीणों के बीच लंबी बातचीत हुई। इस संबंध में फिरोजपुर झिरका पुलिस थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने ग्रामीणों से कहा कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पत्नी सहित चार अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच करने के बाद ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed