फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People gathered at City Park for selfies with flowers on the second day.

Noida News: फूलों संग सेल्फी के लिए सिटी पार्क में दूसरे दिन उमड़े लोग

Fri, 27 Feb 2026 09:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
People gathered at City Park for selfies with flowers on the second day.
- बच्चों के फैशन शो व नृत्य ने लुभाया, नाटक के जरिये दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सिटी पार्क में पुष्प प्रदर्शनी के दूसरे दिन दर्शकों की भीड़ उमड़ी। किसी को फूलों से बनी आकृतियों के साथ सेल्फी लेनी थी। कोई सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए रील बनाने के लिए उत्साहित दिखा। पुष्प प्रेमी भी प्रदर्शनी में पहुंचे जिससे अधिक से अधिक वैरायटी के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। देर शाम ड्रोन शो का आयोजन भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
प्रदर्शनी में परेशन सिंदूर की थीम पर फूलों से बने ब्रम्ह्मोस मिसाइल, विक्रांत युद्धपोत और तेजस फाइटर जेट प्रदर्शित किए गए हैं। इसके साथ ही फूलों से बने राष्ट्रीय पक्षी मोर, राष्ट्रीय पशु बाघ के साथ भी फोटो खिंचाने की होड़ दिखी। फूडकोर्ट भी खासतौर पर विजिटर्स के लिए तैयार अंदर कराया गया है जहां घूमने आए विजिटर्स खान-पान के लिए जा सकें।
विज्ञापन

आयोजकों के मुताबिक प्रदर्शनी में 50 से अधिक वैरायटी के 70 हजार से अधिक पुष्प प्रदर्शित किए गए हैं। प्राधिकरण की तरफ से पुष्प प्रदर्शनी में प्रवेश और पार्किंग निशुल्क रखा गया है। प्रदर्शनी में ही निरंतर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। शुक्रवार को 18 स्कूलों के बच्चों ने फैशन शो में हिस्सा लिया। लोगों ने खूब सराह। 17 स्कूलों के बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। नाटक मंचन के जरिए पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने जिले के निवासियों से पुष्प प्रदर्शनी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोन शो में लगे जय श्री राम के लगे नारे
शाम को सात बजे के बाद रहे ड्रोन शो में प्रभु श्रीराम और राममंदिर की छवि को लोगों ने पसंद किया। जब 550 से अधिक ड्रोन एक साथ इन छवियों को बना रहे थे। वहां मौजूद दर्शक जय श्री राम के नारे लगाने लगे। इसके अलावा तिरंगें, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विश्वकप विजेता महिला क्रिकेट टीम, नोएडा एयरपोर्ट की भी छवियां ड्रोन शो में बनाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed