फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People are troubled by the monkey menace in the city, in the last one month, about 6 children have been injured.

शहर में बंदरों के उत्पात से लोग परेशान, पिछले एक माह में करीब 6 बच्चों को कर चुके हैं घायल

Sun, 20 Mar 2022 09:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
People are troubled by the monkey menace in the city, in the last one month, about 6 children have been injured.
People are troubled by the monkey menace in the city, in the last one month, about 6 children have been injured.
फिरोजपुर झिरका। बंदरों के उत्पात से लोग परेशान हैं। आए दिन बंदर शहर में किसी न किसी व्यक्ति को काट लेते हैं। पिछले एक माह में करीब 6 बच्चों को बंदर अपना शिकार बना चुके हैं। बंदर ज्यादातर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर हमला कर रहे हैं। इतना ही नहीं बंदर घरों में घुसकर खाने-पीने के सामान को भी ले जाते हैं। जब उनका विरोध किया जाता है तो बंदर झुंड बनाकर टूट पड़ते हैं। बंदरों के उत्पात से परेशान लोगों ने कई बार जिला और नगर पालिका प्रशासन से गुहार लगाई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-11 निवासी पिस्ता देवी, मिथिलेश जैन, भारती देवी, रेनू, पूजा, प्रेरणा जैन आदि का कहना है कि शहर में लगातार बंदरों की संख्या बढ़ रही है। बंदरों के डर से घरों की छतों पर कपड़े सुखाने में भी असुविधा महसूस हो रही है । इसके अलावा कपड़ों को सुखाने के बाद बंदरों द्वारा लगातार कपड़ों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। यहां तक कि लोगों पर हमले भी कर रहे हैं। वहीं स्कूल जाने के दौरान बच्चों को बंदरों का डर बना रहता है। बंदरों से घायल हुए लोगों का कहना है कि इनको पकड़वाने के लिए वे कई बार स्थानीय अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन, इसके बावजूद अब तक इन बंदरों को पकड़ा नहीं गया है। वहीं एसडीएम रणबीर सिंह का कहना है कि शहर में बंदरों की तादाद बढ़ रही है। निश्चित ही बंदरों द्वारा लोगों को परेशान करने की लगातार शिकायतें नगर पालिका व एसडीएम कार्यालय में आ रही हैं। अधिकारियों से बातचीत कर बंदरों को पकड़वाने का टेंडर शीघ्र ही निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed