{"_id":"68ee9ec6d34afc8a1f08b53e","slug":"people-are-craving-for-drinking-water-in-radaur-tehsil-na-news-c-246-1-sknl1023-145397-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रादौर तहसील में पीने के पानी को तरस रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रादौर तहसील में पीने के पानी को तरस रहे लोग
Wed, 15 Oct 2025 12:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
रादौर तहसील में खराब पड़ा वाटर कूलर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। तहसील रादौर में वाटर कूलर खराब होने से लोगों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। हजारों लोग तहसील में अपना काम करवाने आते है। लोगों को पीने के पानी के लिए दो चार होना पड़ रहा है।
अधिकारियों के लिए तो पीने का स्वच्छ व साफ पानी आ जाता है। आम आदमी को तो अपने घर से ही पानी पीकर चलना पड़ता है। वरना तहसील में तो पीने के पानी का कोई इंतजाम नहीं है। पीने के पानी की समस्या का समाधान न करवाए जाने से लोगों में तहसील के अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है।
स्थानीय निवासी हरपाल, सुखदेव, अमन, अनिल, कुलबीर, सुनील, राहुल ने बताया कि लंबे समय से तहसील रादौर में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। तहसील के अंदर लगा वाटर कूलर भी लंबे समय से खराब पड़ा है। वहीं तहसील परिसर में लगी पानी की टंकी की भी सफाई नहीं हुई है। जिससे लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने तहसील अधिकारियों से तहसील में पीने के पानी की व्यवस्था करवाए जाने की मांग की है।