फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Payment will be made only after better steel is used in Chilla Elevated Road

Noida News: चिल्ला एलिवेटेड रोड में बेहतर स्टील लगाने पर ही होगा भुगतान

Tue, 09 Sep 2025 08:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 08:37 PM IST
विज्ञापन
Payment will be made only after better steel is used in Chilla Elevated Road
प्राधिकरण ने जारी किए आदेश, सेतु निगम करवा रहा है एलिवेटेड रोड का निर्माण
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। मयूर विहार फ्लाईओवर से महामाया फ्लाईओवर तक बन रहे 5.96 किलोमीटर लंबे चिल्ला एलिवेटेड रोड की बुनियाद में लगाए गए स्टील को प्राधिकरण ने मानकों के अनुरूप नहीं माना है।

प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि करीब एक महीने पहले निर्देश देने के बावजूद अब तक सेतु निगम ने स्टील को नहीं बदलवाया है। बेहतर गुणवत्ता के स्टील इस्तेमाल करने पर ही भुगतान किया जाएगा। प्राधिकरण की ओर से करीब एक महीने पहले नोटिस जारी कर इसे बदलने के निर्देश दिए गए थे। प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने चिल्ला एलिवेटेड निर्माण का स्थलीय निरीक्षण किया था। इसमें पाइलिंग के ज्वाइंट की फोटो व वीडियोग्राफी कराई गई थी जिसकी समीक्षा में पाया गया कि एलिवेटेड की पाइलिंग में जिस स्टील का इस्तेमाल कंपनी कर रही है उसकी गुणवत्ता खराब है। पाइलिंग के लिए प्राधिकरण ने किसी दूसरे स्टील के इस्तेमाल की बात कही थी। इसके लिए बाकायदा स्टील कंपनियों के नाम भी सेतु निगम को दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article