फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Patients and attendants wandering for water in the hospital

अस्पताल में पानी के लिए भटक रहे मरीज और तीमारदार

Tue, 17 May 2022 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Patients and attendants wandering for water in the hospital
सुखा पड़ा वाटर कूलर - फोटो : Mewat
पुन्हाना। सुबह से ही सूर्यदेव अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर देते हैं। उमस भरी गर्मी और गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना दूभर कर दिया है। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। चालक साफी और तौलिये के सहारे स्वयं को लू के थपेड़ों से बचाते नजर आते हैं। वहीं, लोग गर्मी से बचने के लिए जूस और शिकंजी आदि शीतल पेय पदार्थों सहारा ले रहे हैं। गर्मी बढ़ने से उल्टी, दस्त, हैजा और वायरल के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। वहीं, मांडीखेड़ा स्थित अल आफिया जनरल अस्पताल में मरीजों को पीने का पानी तक नहीं मिल रहा है। अस्पताल के वाटर कूलर बंद पड़े हैं। मजबूरन रोगियों और तीमारदारों को पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। इतना ही नही जन स्वास्थ्य विभाग भी अस्पताल में पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। अल आफिया अस्पताल में जहां प्रतिदिन सात बड़े पानी के टैंकरों की जरूरत पड़ती है। इसके बावजूद जन स्वास्थ्य विभाग प्रतिदिन पानी के दो से तीन टैंकर ही अस्पताल में पहुंचा रहा है, जिससे समस्या और बढ़ गई है। ऐसे में पानी की बोतल बेचने वालों की चांदी कट रही है, जो 20 से 25 रुपये तक में पानी की एक बोतल बेच रहे हैं।
विज्ञापन

पुन्हाना खंड के गांव गुबराड़ी के अस्पताल पहुंचे आसिफ अली ने बताया कि वह सोमवार शाम पत्नी को डिलीवरी के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा था। अब तक वह 200 रुपये का पानी खरीद चुका है। (संवाद)
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग से 7 टैंकर भेजने की मांग
अस्पताल के एसएमओ डॉ. अरविंद का कहना है कि मरीजों की संख्या को देखते हुए प्रतिदिन करीब एक लाख लीटर पानी की अस्पताल में जरूरत है। इसके एवज में जन स्वास्थ्य विभाग मात्र 40 से 50 हजार लीटर ही पानी उपलब्ध करा रहा है, जिससे पानी की भारी किल्लत है। प्रतिदिन पानी के करीब 7 टैंकर भेजने के बारे में जन स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा गया है। वहीं, मरीजों से साथ अस्पताल पहुंचे मोहम्मद शमीम, मूर्ति और आसिफ का कहना है कि अस्पताल में पीने का पानी नहीं है। वाटर कूलर बंद पड़े हैं। उनको मजबूरन खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed