फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Patient increase on rainy season

Noida News: जिम्स में खांसी-जुकाम, फोड़ा-फुंसी, वायरल बुखार के बढ़ रहे मरीज

Tue, 15 Jul 2025 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
Patient increase on rainy season
मौसम में बदलाव के कारण फैल रहीं बीमारियां
विज्ञापन

चिकित्सक दे रहे सावधानी बरतने की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। कई दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण लोग फोड़ा-फुंसी, वायरल बुखार, बदन दर्द, खांसी-जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल में रोजाना 350 से अधिक मरीज मेडिसन विभाग की ओपीडी में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

मौसम में बदलाव के कारण लोगो में जलजनित बीमारियां फैलनी शुरू हो गई हैं। जिम्स में हर दिन इलाज के लिए पहुंच रहे करीब दो हजार मरीजों में से लगभग 350 मरीज खांसी, जुकाम, फोड़ा-फुंसी, वायरल बुखार और त्वचा रोग से संबंधित शिकायतें लेकर आ रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार पानी जमा होने से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाता है। मौसम में बदलाव से जिम्स की मेडिसन विभाग की ओपीडी में फोड़ा-फुंसी, वायरल बुखार, खांसी-जुकाम, बदन दर्द से परेशान मरीजों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पहले ओपीडी में करीब 250 मरीज इलाज के लिए आते थे। अब लगभग 350 मरीज इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

जिम्स के मेडिसन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर दीपक वर्मा ने बताया कि बरसात के मौसम में लोगों में ये बीमारियां बढ़ जाती हैं। इसे ठीक होने में पांच से सात दिन का समय लग रहा है। दवा के साथ-साथ लोगों को बचाव करना भी जरूरी है। खासकर गर्भवतियों को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्हें अनिवार्य रूप से ताजा भोजन लेना चाहिए। प्रतिरोधक क्षमता और खून बढ़ाने के लिए सलाद, ड्राई फ्रूट, ताजा फल आदि का नियमित सेवन करें। इन बीमारियों से बचाव के लिए लोग अपने आसपास गंदा पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed